Home मनोरंजन OTT पर धमाका करने आ रही हैं Chand Mera Dil और Drishyam 3, थिएटर के बाद घर बैठे मिलेगा रोमांस और थ्रिलर का डबल डोज

OTT पर धमाका करने आ रही हैं Chand Mera Dil और Drishyam 3, थिएटर के बाद घर बैठे मिलेगा रोमांस और थ्रिलर का डबल डोज

by Preeti Pal 28 May 2026, 3:26 PM IST
28 May 2026, 3:26 PM IST
OTT पर धमाका करने आ रही हैं Chand Mera Dil और Drishyam 3, थिएटर के बाद घर बैठे मिलेगा रोमांस और थ्रिलर का डबल डोज

Chand Mera Dil- Drishyam 3 OTT Release: अगर आप भी फिल्मों की ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, इन दिनों 2 फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं. पहली है अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ और दूसरी मोहनलाल की सुपरहिट क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’. दोनों फिल्मों ने थिएटर में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. अब फैंस इनकी OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खासकर वो लोग जो इन फिल्मों को अपने घर के कंफर्ट में देखना चाहते हैं.

कब और कहां देखें?

22 मई, 2026 को रिलीज हुई ‘चांद मेरा दिल’ को Gen Z रोमांस की नई कहानी बताया जा रहा है. फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य की फ्रेश जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर ऑडियन्स और क्रिटिक्स का अलग-अलग रिएक्शन रहा है. लेकिन दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा है. अगर आप इसे थिएटर मिस कर चुके हैं या घर पर आराम से फिल्म देखना चाहते हैं, तो अच्छी खबर है. ‘चांद मेरा दिल’ जल्द ही जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते यानी 3 जुलाई से 17 जुलाई के बीच OTT पर आ सकती है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की है.

कहानी

फिल्म की कहानी आरव और चांदनी नाम के दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स पर है. कॉलेज फ्रेंडशिप से शुरू हुई उनकी लव स्टोरी जल्द ही सीरियस एंगल ले लेती है. अचानक आई प्रेग्नेंसी उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल देती है. कम उम्र में शादी, करियर का प्रेशर और रिश्ते की उलझनें कहानी को इमोशनल बना देती हैं. फिल्म में प्यार, जिम्मेदारी और रिश्तों के उतार-चढ़ाव को मॉडर्न अंदाज में दिखाया गया है. बात करें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, तो ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के पहले तीन दिनों में करीब 12.47 करोड़ रुपये की कमाई की. खास बात ये रही कि फिल्म की कमाई शुक्रवार से रविवार तक लगातार बढ़ती गई.

Ranveer Singh पर FWICE का बड़ा एक्शन! Don 3 छोड़ना पड़ा भारी, अब आने वाली फिल्मों पर मंडराया संकट!

दृश्यम 3 का सस्पेंस

मोहनलाल एक बार फिर अपने आइकॉनिक कैरेक्टर जॉर्जकुट्टी के साथ सिल्वर स्क्रीन पर लौटे आए हैं. ‘दृश्यम 3’ 21 मई, 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई. इस बार रिलीज डेट को खास बनाने के लिए ‘दृश्यम 3’ को मोहनलाल के 66वें जन्मदिन पर थिएटर्स में उतारा गया. पहली दो फिल्मों की तरह इस बार भी कहानी सस्पेंस से भरी हुई है. हालांकि, कुछ लोगों को ये फिल्म स्लो लगी. लेकिन मोहनलाल की दमदार एक्टिंग ने फिल्म को शानदार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी.

OTT कब देख पाएंगे?

OTT पर फिल्म देखने वालों के लिए खुशखबरी ये है कि ‘दृश्यम 3’ जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. फिल्म जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में रिलीज हो सकती है. हालांकि, अभी तक इसकी भी ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं हुई है.

कहानी

फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां दूसरा पार्ट खत्म हुआ था. जॉर्जकुट्टी अब एक सक्सेसफुल फिल्म प्रोड्यूसर बन चुका है, लेकिन पुराने राज आज भी उसका पीछा नहीं छोड़ते. दूसरी तरफ वरुण के मम्मी-पापा और पुलिस फिर से सबूत जुटाकर जॉर्जकुट्टी को पकड़ने की कोशिश में है. यही सस्पेंस ऑडियन्स को आखिर तक बांधे रखता है. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ ने शानदार शुरुआत की. फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 58 घंटों में दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं, 6 दिनों में इसकी कमाई 170 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गई. अब देखना दिलचस्प होगा कि OTT पर आने के बाद इन दोनों फिल्मों को ऑडियन्स से कितना प्यार मिलता है.

इस शुक्रवार OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, कॉमेडी से लेकर स्पेस ड्रामा तक सबकुछ है लिस्ट में

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?