Girl School Fire: अफ्रीकी देश केन्या से दिल को दहला देने वाली एक हादसे की खबर सामने आई है. जी हां, केन्या के एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में रात में आग लग गई. आग लगते ही चारों ओर चीख-पुकार मचने की खबर सामने आई. यह आग जब लगी तो हॉस्टल के कमरों में छात्राएं सो रही थीं. आग देखते ही देखते इतनी भयावह हो गई कि इसने कई लोगों की जिंदगियां तबाह कर दी.
गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, केन्या के गिलगिल में एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में रात में आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में अभी तक कुल 16 छात्राओं की मौत हो चुकी है. वहीं, 79 अन्य घायल हो गईं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी केन्या के एक सरकारी अधिकारी ने दी है. बताया गया कि रात में लगी यह आग बहुत ही भयावह रूप धारण कर ली थी. आइए जानते हैं पूरी खबर.
स्कूल में 800 से अधिक छात्राएं
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि मध्य केन्या के एक गर्ल्स स्कूल में रात भर लगी आग में 16 छात्राओं की मौत हो गई. शिक्षा मंत्री जूलियस ओगाम्बा ने कहा कि 79 अन्य लोग घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार, गिलगिल इलाके में स्थित उतुमिषी गर्ल्स स्कूल (बोर्डिंग स्कूल) के हॉस्टल में आग लग गई. इस स्कूल में 800 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं.
बताया गया कि जब आग लगी तो अधिकतर छात्राएं अपने-अपने कमरे में सो रही थीं. आग इतनी तेज थी कि कइयों को अपने कमरे से बाहर निकलने तक का समय नहीं मिल पाया. वहीं, शिक्षा मंत्री ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत राहत और बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दया गया. इस दर्दनाक हादसे में 16 छात्राओं की मौत हुई है. 79 से अधिक घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आग कैसे लगी?
बताया जा रहा है कि केन्या के बोर्डिंग स्कूलों में आग लगने की घटनाएं आम हैं. इससे पहले ही ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं. इस बार जो आग लगी है, उसकी वजहें अभी सामने नहीं आ पाई हैं. सरकार के मंत्री और अधिकारी का कहना है कि जांच की जा रही है और जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा.
बता दें कि केन्या में पहले भी आग की कई घटनाएं होती रही हैं. इनमें से कुछ आगजनी के कारण होती हैं तो कुछ बिजली की खराबी के कारण. वहीं, गिलगिल इलाके में स्थित उतुमिषी गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में लगी इस आग का भी पता लगाया जा रहा है. फिलहार घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कई घायलों की स्थिति गंभीर भी बताई जा रही है, जिन्हें कई डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है.
बातचीत के बीच बरसाए बम, अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकाने पर किया हमला, ड्रोन मार गिराए
