Eid Playlist: ईद का त्योहार सिर्फ सेवइयों, नए कपड़ों और फैमिली गेट-टुगेदर का ही नहीं है. इस खास दिन का असली रंग तब जमता है जब बैकग्राउंड में बॉलीवुड के शानदार गाने बजने लगते हैं. कुछ गाने ऐसे होते हैं जो ईद की खुशी, सुकून और सेलिब्रेशन को और खूबसूरत बना देते हैं. अगर आप भी इस बार अपनी ईद प्लेलिस्ट को थोड़ा और एंटरटेनिंग बनाना चाहते हैं, तो बॉलीवुड के ये गाने आपके फेस्टिव मूड को पूरी तरह सेट कर देंगे.

‘नूर-ए-खुदा’
शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म माई नेम इज खान का गाना ‘नूर-ए-खुदा’ ईद के खूबसूरत पलों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. ए.आर. रहमान के म्यूजिक से सजा ये ट्रैक सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक फीलिंग है. इसकी धुन सुनते ही मन को सुकून सा लगता है. रात की ईद गेट-टुगेदर या डिनर के बाद के लिए ये सबसे बेहतरीन ट्रैक है.

‘अफगान जलेबी’
अगर ईद सेलिब्रेशन में थोड़ा धमाका चाहिए तो फैंटम फिल्म का गाना ‘अफगान जलेबी’ प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें. कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया ये गाना रिलीज होते ही पार्टी एंथम बन गया था. देसी बीट्स और कव्वाली स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन इसे हर उम्र के लोगों का फेवरेट बना देता है. फैमिली डांस हो या दोस्तों की पार्टी, ये गाना माहौल में एनर्जी भर देगा.

‘कुन फाया कुन’
रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म रॉकस्टार का गाना ‘कुन फाया कुन’ आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है. निजामुद्दीन दरगाह में शूट हुआ ये गाना पहले भी हिट था और आज भी है. ईद के मौके पर ये गाना सुनना कई लोगों के लिए एक ट्रेडिशन बन चुका है.

‘भर दो झोली’
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का गाना ‘भर दो झोली’ के बिना ईद का त्योहार अधूरा सा लगता है. कव्वाली स्टाइल में बना ये ट्रैक डिवोशन और म्यूज़िक का शानदार कॉम्बिनेशन है. गाने की सिपलिसिटी और इमोशनल फील इसे हर जेनरेशन का फेवरेट बनाती है. फैमिली के साथ बैठकर सुनने के लिए ये गाना एक परफेक्ट चॉइस है.

‘ताजदार-ए-हरम’
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते में यूज हुआ ‘ताजदार-ए-हरम’ पुरानी फेमस कव्वाली का मॉर्डन अंदाज है. इस गाने में सूफी म्यूजिक और बॉलीवुड का अंदाज दोनों हैं. ईद की सुबह या देर रात की ड्राइव के दौरान ये ट्रैक अलग ही फील देता है.

‘अर्जियां’
फिल्म दिल्ली 6 का ‘अर्जियां’ उन गानों में शामिल है जो सीधे दिल तक जाते हैं. अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर स्टारर ये गाना दुआ, उम्मीद और सुकून का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है. ए.आर. रहमान का म्यूजिक और बेहतरीन लिरिक्स इसे खास बनाते हैं. ईद के मौके पर इस गाने को सुनना आपका दिन बना सकता है.
