Home Latest News & Updates ‘अगला पैर हटाकर…’ Sachin Tendulkar की पोस्ट पर वैभव सूर्यवंशी का आया रिएक्शन; कही ये बात

‘अगला पैर हटाकर…’ Sachin Tendulkar की पोस्ट पर वैभव सूर्यवंशी का आया रिएक्शन; कही ये बात

by Sachin Kumar 28 May 2026, 5:05 PM IST
28 May 2026, 5:05 PM IST
Vaibhav Suryavanshi reacts Sachin Tendulkar post

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में अपनी विस्फोटक पारी से वैभव सूर्यवंशी प्रत्येक दिन हर किसी को चौंका रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने बुधवार को ऐसी पारी खेली की सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज देखते रह गए. इस पारी की तारीफ दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी की और उनकी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. साथ ही जब वैभव को इसके बारे में पता चला कि सचिन ने उनकी तारीफ की है तो वह अपनी खुशी को किसी से छिपा नहीं पाया. बता दें कि मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खेलते हुए 29 गेंद में 97 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के भी लगाए.

बैट का स्विंग जरदस्त रहा : सचिन

वैभव की यह पारी इतनी खतरनाक थी कि कुछ ही ओवर में यह साफ हो गया कि यह मैच राजस्थान रॉयल्स की झोली में पहुंच गया है. इन तूफानी पारी के बाद सचिन तेंदुलकर ने वैभव की खूब सराहना की. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वैभव सूर्यवंशी का बैट स्विंग जबरदस्त रहा है. इससे भी ज्यादा कमाल की बात यह है कि वह कितनी खूबसूरती से अपना अगला पैर हटाकर, पैरों की तरफ आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं. इसी आजादी की वजह से वह उस तरह से खेल पाते हैं जैसा वह खेलते हैं.

2 अर्धशतक और एक बार ‘शून्य’ पर आउट, IPL के प्लेऑफ में किंग कोहली का ऐसा रहा रिकॉर्ड

मैं बहुत खुश और भावुक हो गया

इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पहले मुझे सचिन तेंदुलकर की सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में जानकारी नहीं थी. वैभव ने बताया कि जैसे ही मुझे इसके बारे में जानकारी मिली तो वह बहुत खुश और भावुक हो गए. वैभव ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लगा. साथ ही मुझे अभी पता चला है और मुझे इसके बारे में नहीं पता था. साथ ही इसके बारे में सबको पता है कि वह क्रिकेट के भगवान हैं. साथ ही अगर उन्होंने मेरे लिए ट्वीट किया है तो यह मेरे लिए सम्मान की बात है. साथ ही किसी लीजेंड के द्वारा ट्वीट करना गर्व का पल है.

सुरेश रैना की कर ली बराबरी

एलिमिनेटर में पारी शुरू होने से पहले वैभव अपने मूड में नजर आए. उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में गेंदबाजों पर हमला बोला दिया था. साथ ही 16 गेंदों में फिफ्टी मारकर 15 वर्षीय खिलाड़ी ने सुरेश रैना के आईपीएल नॉकआउट मुकाबलों में सबसे तेज फिफ्टी मारने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इस दौरान उन्होंने विश्व के सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक पैट कमिंस को भी नहीं छोड़ा. इतना ही नहीं वैभव आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच जाते, लेकिन वह तीन रन से चूक गए.

इन महिला क्रिकेटर ने T20 फॉर्मेट में बनाए सबसे ज्यादा रन, विश्व कप में रहेगी नजर; देखें कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?