Film Awards: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की है. विजेताओं के नामों का खुलासा कर दिया गया है. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा शनिवार को की गई. ‘श्रीकांत’ ने बेस्ट हिंदी फ़िल्म का अवॉर्ड जीता, जबकि यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए लीड रोल में बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया.
इसके अलावा ‘ब्रमायुगम’ फिल्म के लिए ममूटी और ‘चंदू चैंपियन’ फ़िल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने संयुक्त रूप से लीड रोल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता. घोषित विजेताओं में तमिल फ़िल्म ‘रायन’ को बेस्ट तमिल फ़िल्म का अवॉर्ड मिला. ‘कमेटी कुर्रोल्लू’ को बेस्ट तेलुगु फ़िल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि ‘लहरी’ को बेस्ट ओडिया फ़िल्म का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा ‘मुक्काम पोस्ट बॉम्बिलवाड़ी’ को बेस्ट मराठी फ़िल्म का अवॉर्ड मिला और ‘सुनीता’ को बेस्ट मणिपुरी फ़िल्म का अवॉर्ड मिला. ‘कैप्टन मिलर’ और ‘मेय्याझगन’ को स्पेशल मेंशन से सम्मानित किया गया.
नॉन-फीचर फिल्मों के विजेता
नॉन-फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी में ‘भंगार (ऑब्सोलीट)’ को बेस्ट नॉन-फ़ीचर फ़िल्म चुना गया. हिंदी फ़िल्म ‘मैं निदा’ को बेस्ट आर्ट एंड कल्चर फ़िल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि ‘हमसफ़र’ को बेस्ट शॉर्ट फ़िल्म के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
बेस्ट शॉर्ट फिल्म
नॉन-फ़ीचर कैटेगरी में बेस्ट शॉर्ट फ़िल्म का अवॉर्ड मराठी फ़िल्म ‘हमसफ़र’ को मिला.
बेस्ट एडिटिंग
नॉन-फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी में, बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड ‘NDA’ (हिंदी) के लिए एडिटर मनवीर जसरोटिया को मिला. वहीं, बेस्ट साउंड डिज़ाइन का अवॉर्ड ‘ब्लू’ (तमिल) के लिए साउंड डिज़ाइनर टीएस हरिहर सुधन को मिला. नॉन-फ़ीचर फ़िल्मों में बेस्ट सिनेमैटोग्राफ़ी का अवॉर्ड ‘लाइफ़ इन लूम’ (तमिल, इंग्लिश, हिंदी, असमी और बंगाली) के लिए एडमंड रैंसम को मिला.
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन
नॉन-फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी में बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्शन का अवॉर्ड म्यूज़िक डायरेक्टर शिवपाल सिंह कांग को फ़िल्म ‘ऑन द ट्रेल 41 डिग्री’ (मराठी) के लिए दिया गया है.
बेस्ट स्क्रिप्ट
72वें नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड्स में, फ़राज़ अली को साल 2024 के लिए नॉन-फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी में बेस्ट स्क्रिप्ट का अवॉर्ड मिला. उन्हें यह अवॉर्ड हिंदी-कश्मीरी शॉर्ट फ़िल्म ‘ओबुर’ के लिए दिया गया.
बेस्ट नैरेटर/वॉयस-ओवर
सौंदर्या छायाचंद्रन को ‘लिटिल प्लैनेट – अ टेल ऑफ़ फ्रॉग्स’ (अंग्रेज़ी) के लिए नॉन-फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी में बेस्ट नैरेटर/वॉयस-ओवर का अवॉर्ड मिला.
बेहतरीन लेखन
संजीव श्रीवास्तव को सिनेमा (हिंदी) पर उनके लेखन के लिए ‘बेस्ट फ़िल्म क्रिटिक’ का अवॉर्ड मिला है. नॉन-फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी में, जयमिन मोदी और लोकेश घई की डायरेक्ट की गई फ़िल्म चोला डोरा और सुई (हिंदी) को ‘स्पेशल मेंशन’ दिया गया है. दूसरा ‘स्पेशल मेंशन’ आनंद ज्योति की डायरेक्ट की गई मलयालम फिल्म भद्रकाली नाटकम् को मिला है.
हर साल सरकार द्वारा नियुक्त एक राष्ट्रीय समिति विजेता का चयन करती है. पुरस्कार समारोह नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है. जहां भारत के राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करते हैं. इसके बाद राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन होता है, जहां पुरस्कार विजेता फिल्मों को जनता के लिए प्रदर्शित किया जाता है.
रणवीर सिंह की Dhurandhar ने Netflix पर रचा इतिहास, बनी दुनिया की नंबर 1 नॉन इंग्लिश फिल्म
