Home Top News एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, प्रदर्शन करने पर मुंबई पुलिस का एक्शन

एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, प्रदर्शन करने पर मुंबई पुलिस का एक्शन

by Neha Singh 15 October 2026, 11:03 AM IST (Updated 15 October 2026, 11:04 AM IST)
15 October 2026, 11:03 AM IST (Updated 15 October 2026, 11:04 AM IST)
Imran Khan Notice

Imran Khan Notice: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ (लीव इंडिया) नोटिस जारी किया है. इसमें उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है. इमरान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी. मिली जानकारी के अनुसार, इमरान खान के पास अमेरिकी पासपोर्ट है. उनके खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट (प्रवास अधिनियम) की धारा 29 और 7 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है.

विदेशी नागिरक नहीं कर सकते प्रदर्शन

इमरान पर आरोप है कि भारतीय नागरिक न होने के बावजूद उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया. शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. हिरासत में लिए जाने के बाद, अभिनेता ने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे पुलिस वैन के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं.” मीडिया से बात करते हुए खान ने कहा कि वे मुंबई के एक नागरिक के तौर पर वहां आए थे और उनकी कोई विशेष मांग नहीं थी.

इमरान ने लोगों की आवाज दबाने और कहीं भी आने-जाने की आजादी (फ्रीडम ऑफ मूवमेंट) पर लगाई गई पाबंदियों पर सवाल उठाए. अभिनेता ने कहा, “मेरी कोई मांग नहीं है. मैं यहां एक नागरिक के तौर पर आया हूं, एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जो इसी शहर में रहता है. मैं यह देखने आया हूं कि लोगों की आने-जाने की आजादी पर पाबंदी क्यों लगाई जा रही है? लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है?”

वीजा शर्तों के उल्लंघन का आरोप

इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता किरीट सोमैया ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए अभिनेता इमरान खान की तुरंत गिरफ्तारी और उन्हें देश से बाहर निकालने (डिपॉर्टेशन) की मांग की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि खान ने ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ (OCI) के नियमों और वीजा शर्तों का उल्लंघन किया है. सोमैया ने कहा कि उन्होंने पुलिस को अभिनेता के भाषणों और उनके पहले दिए गए बयानों से जुड़े सबूत सौंपे हैं. उन्होंने पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि खान ने एक ‘अवैध राजनीतिक आंदोलन’ में हिस्सा लेकर अपने OCI दर्जे का गलत इस्तेमाल किया है.

‘किसी को अवैध डिटेन नहीं किया’, 10 अक्टूबर को क्यों लगाई पाबंदियां? दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दिया जवाब

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?