Home Latest News & Updates पत्नी को पत्थर से मारा, कई जगह काटा; भदोही में आलू की सब्जी बनाने पर नाराज पति ने की हैवानियत

पत्नी को पत्थर से मारा, कई जगह काटा; भदोही में आलू की सब्जी बनाने पर नाराज पति ने की हैवानियत

by Neha Singh 15 October 2026, 11:42 AM IST
15 October 2026, 11:42 AM IST
Man Hit Wife

Man Hit Wife: उत्तर प्रदेश के भदोही से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर किसी का खून खौल जाएगा. एक शख्स ने अपनी पत्नी को केवल इसलिए मारा क्योंकि उसने खाने में आलू की सब्जी बनाई थी. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि रात के खाने में आलू की सब्जी परोसे जाने से नाराज एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के शरीर पर कई जगह काटा और उसके सिर पर बार-बार पत्थर से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना को अंजाम देकर पति मौके से फरार हो गया. पुलिस उसे खोजने में जुटी है.

आलू की सब्जी पर नाराज हुआ पति

यह घटना 12 अक्टूबर की शाम को चौरी थाना क्षेत्र के डोममपुर गांव में हुई. पुलिस ने बताया कि पत्नी की शिकायत के आधार पर आरोपी ओम प्रकाश विश्वकर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. सर्कल ऑफिसर (CO) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस हमले में 40 वर्षीय प्रीति विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं और बेहोश हो गईं. CO के अनुसार, उस शाम ओम प्रकाश ने अपनी पत्नी से खाना मांगा. जब उसने आलू की सब्जी परोसी, तो उसने पूछा कि उसने यही क्यों बनाया है. प्रीति ने जवाब दिया कि घर में जो कुछ भी उपलब्ध था, उसने वही पकाया है. इससे नाराज होकर उसने कथित तौर पर बेरहमी से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया.

बच्चों की चीख सुनकर आए पड़ोसी

सिंह ने बताया कि हमले के दौरान, आरोपी ने कथित तौर पर प्रीति के शरीर पर कई जगह काटा और उसके सिर पर बार-बार पत्थर से वार किया. जब वह बेहोश हो गई, तो आरोपी मौके से भाग गया. अपनी मां को बेहोश पड़ा देखकर बच्चे जोर-जोर से रोने लगे, जिसके बाद पड़ोसियों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. चोटें गंभीर होने के कारण, उसी रात प्रीति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि अब उसकी हालत में सुधार हुआ है.

पति की तलाश जारी

सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रीति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, पुलिस ने उसके पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया है. CO ने आगे बताया कि आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं. इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पति ने मामूली विवाद पर अपने पत्नी के साथ बेरहमी की.

पैर दबाने में देरी की तो पत्नी को आग लगाकर मार डाला, कोर्ट ने जल्लाद पति को दी उम्रकैद की सजा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?