Home Trending Mika Singh Birthday: मीका सिंह ने बॉलीवुड को दिए कई हिट गाने, रिलीज होते ही इन 5 सॉन्ग ने मचाई धूम

Mika Singh Birthday: मीका सिंह ने बॉलीवुड को दिए कई हिट गाने, रिलीज होते ही इन 5 सॉन्ग ने मचाई धूम

by Preeti Pal 10 June 2024, 2:25 PM IST (Updated 10 September 2025, 11:29 AM IST)
10 June 2024, 2:25 PM IST (Updated 10 September 2025, 11:29 AM IST)
mika singh birthday

Mika Singh Birthday: मीका सिंह का नाम बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में शामिल है. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम मीका के बेस्ट गानों की लिस्ट लेकर आए हैं.

10 June, 2024

Mika Singh Birthday: मीका सिंह 10 जून को अपने 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में हिंदी और पंजाबी के अलावा कन्नड़, तेलुगु, बंगाली और मराठी फिल्मों में भी गाने गाए हैं. इस बात में कोई शक नहीं है कि वो बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में से एक हैं. वहीं, आज मीका सिंह के बर्थडे के मौके पर हम आपके लिए उनके बेहतरीन गानों की एक लिस्ट लेकर आए हैं.

मौजा ही मौजा

फिल्म ‘जब वी मेट’ का सुपरहिट गाना मौजा ही मौजा मीका सिंह के बेहतरीन गानों में शामिल है. साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में
करीना कपूर और शाहिद कपूर लीड रोल में थे. इस फिल्म और इसके गाने, दोनों को ऑडियन्स ने भरपूर प्यार दिया.

ढिंक चिका

सलमान खान और असिन स्टारर फिल्म ‘रेडी’ साल 2011 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का गाना ढिंक चिका बहुत हिट हुआ था जिसे मीका सिंह ने गाया था.

सुबह होने ना दे

अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और चित्रांगदा सिंह स्टारर फिल्म ‘देसी ब्वॉयज’ साल 2011 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का गाना ‘सुबह होने ना दे’ लोगों को खूब पसंद आया था.

गंदी बात

शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘आर राजकुमार’ साल 2013 में रिलीज हुई थी. इस एक्शन रोमांटिक मूवी में मीका सिंह के गाने ‘गंदी बात’ ने चार चांद लगा दिए थे.

जुगनी

‘तनु वेड्स मनु’ फिल्म से मीका सिंह का गाना ‘जुगनी’ भी बहुत हिट रहा. ये मूवी साल 2011 में रिलीज हुई थी जिसमें कंगना रनौत और आर माधवन लीड रोल में थे.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?