Home मनोरंजन Nushrratt Bharuccha की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सफल, अस्पताल से मिली छुट्टी, जानें कैसी है तबीयत

Nushrratt Bharuccha की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सफल, अस्पताल से मिली छुट्टी, जानें कैसी है तबीयत

by Preeti Pal 15 October 2026, 7:42 PM IST
15 October 2026, 7:42 PM IST
बाली में हादसे के बाद Nushrratt Bharuccha की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सफल, अस्पताल से मिली छुट्टी, जानें अब कैसी है तबीयत

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा पिछले कुछ दिनों से अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में इंडोनेशिया के बाली में हुए एक हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था. इस खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया था. लेकिन अब एक्ट्रेस की सेहत को लेकर अच्छी खबर आई है. दरअसल, नुसरत की स्पाइन सर्जरी सफल रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है. फिलहाल वो अपने घर पर आराम कर रही हैं.

सर्जरी हुई सफल

गुरुवार को नुसरत भरूचा के प्रवक्ता ने उनकी सेहत को लेकर ऑफिशियल बयान जारी किया. इसमें बताया गया कि हादसे के बाद एक्ट्रेस मुश्किल दौर से गुजर रही थीं, लेकिन अब उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सक्सेसफुल हो चुकी है. प्रवक्ता के मुताबिक, नुसरत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो अपने घर लौट आई हैं. परिवार और करीबी लोगों के बीच रहकर अब वो अपनी सेहत पर ध्यान दे रही हैं. हालांकि, पूरी तरह ठीक होने में उन्हें कुछ और टाइम लग सकता है. फिलहाल एक्ट्रेस पॉजिटिव हैं.

Rajpal Yadav को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! खत्म होगा 16 साल पुराना विवाद?

कैसे हुआ था हादसा?

जानकारी के मुताबिक, नुसरत भरूचा अक्टूबर की शुरुआत में इंडोनेशिया के बाली गई थीं. ये उनका काम और छुट्टियों से जुड़ा था. इसी बीच वो एक दुर्घटना का शिकार हो गईं. हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया. इसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ और डॉक्टरों ने सर्जरी की. इसके अलावा नुसरत के प्रवक्ता ने एक्ट्रेस की ओर से उनके प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया है. बयान में कहा गया कि इस मुश्किल समय में लोगों ने नुसरत के लिए जो प्यार, चिंता और शुभकामनाएं भेजीं, उसके लिए वो सभी की आभारी हैं. फिलहाल उनका पूरा ध्यान आराम करने और धीरे-धीरे स्वस्थ होने पर है.

इस फिल्म से मिली पहचान

नुसरत भरूचा ने साल 2006 में फिल्म ‘जय संतोषी मां’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. हालांकि, उन्हें असली पहचान 2010 में आई ‘लव सेक्स और धोखा’ और 2011 की ‘प्यार का पंचनामा’ से मिली. इसके बाद वो ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘छलांग’, ‘छोरी’, ‘जनहित में जारी’, ‘राम सेतु’ और ‘अकेली’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. अब बात करें वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ एक एक्शन फिल्म में दिखाई देंगी, जिसे रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके अलावा वो मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘गजब रात’ का भी हिस्सा हैं. ये फिल्म 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

News Source: ANI

Rajinikanth की ‘जेलर 2’ का धमाल! कहीं दूध से अभिषेक, कहीं पटाखे; तमिलनाडु में दीवाली जैसा जश्न

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?