Home Top News बिहार के नालंदा में बड़ी वारदात : शराब तस्करों ने आबकारी विभाग के कांस्टेबल को मारी गोली, मौत

बिहार के नालंदा में बड़ी वारदात : शराब तस्करों ने आबकारी विभाग के कांस्टेबल को मारी गोली, मौत

by Sanjay Kumar Srivastava 15 October 2026, 7:39 PM IST (Updated 15 October 2026, 7:40 PM IST)
15 October 2026, 7:39 PM IST (Updated 15 October 2026, 7:40 PM IST)
बिहार के नालंदा में बड़ी वारदात: शराब तस्करों ने आबकारी विभाग के कांस्टेबल की गोली मारकर की हत्या

Constable Murder: बिहार के नालंदा जिले में शराब तस्करों ने बिहार पुलिस के कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. यह घटना बुधवार रात पावापुरी-गिरियक इलाके में एक फ्लाईओवर के पास हुई. आबकारी विभाग की एक टीम शराब से लदे एक ट्रक का पीछा कर रही थी. इसी दौरान शराब तस्करों ने पीछा कर रही आबकारी टीम पर गोलियां चला दीं. गोली कांस्टेबल अजीत कुमार को लग गई. उन्हें पावापुरी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

शराब लदे ट्रक का पीछा कर रही थी आबकारी टीम

आबकारी अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि पटना स्थित आबकारी खुफिया ब्यूरो (EIB) को सूचना मिली थी कि झारखंड से नालंदा के लिए शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है. इसके बाद पटना से एक विशेष टीम ने स्थानीय आबकारी और पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर छापेमारी की. उन्होंने बताया कि जब टीम ने पीछा करना शुरू किया, तब शराब से लदा ट्रक नवादा जिले के खरात मोड़ को पार कर चुका था. पावापुरी-गिरियक इलाके में हाईवे पर एक फ्लाईओवर के पास टीम ने वाहन को रोकने और घेरने की कोशिश की. चौधरी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पीछा कर रही टीम पर गोलियां चला दीं, जिसमें कांस्टेबल कुमार को गोली लग गई. तस्कर वहां से भागने में सफल रहे.

आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी

घायल कांस्टेबल को पावापुरी के भगवान महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर कर दिया. अधिकारी ने बताया कि बाद में पटना के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. इस बीच, पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में शराब की आपूर्ति से जुड़े एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक SHO समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे नौरंगिया थाना क्षेत्र में हुई.

पश्चिमी चंपारण जिले में तस्करों ने किया पुलिस टीम पर हमला

आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक को छुड़ा लिया. नौरंगिया के SHO राज रौशन ने बताया कि शराब की आपूर्ति से जुड़े एक मामले में वारंट के आधार पर नागेंद्र बीन और भूलन बीन को गिरफ्तार करने के लिए पांच सदस्यीय पुलिस टीम गई थी. हमने भूलन बीन को गिरफ्तार कर लिया था. अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान करीब एक दर्जन लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया, उनके साथ हाथापाई की, SHO के कपड़े फाड़ दिए और जबरन नागेंद्र बीन को छुड़ा ले गए. उन्होंने बताया कि बाद में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और रौशन कुमार, प्रदीप कुमार तथा रामवृक्ष चौधरी नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बिहार में सनसनी : सुबह की सैर पर निकले रिटायर्ड कस्टम अफसर की गोली मारकर हत्या, बाल-बाल बचा बेटा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?