Home Latest News & Updates Ajay Devgn और Kajol के जुहू वाले बंगले पर चला BMC का बुलडोजर, जानें क्यों तोड़ा गया घर

Ajay Devgn और Kajol के जुहू वाले बंगले पर चला BMC का बुलडोजर, जानें क्यों तोड़ा गया घर

by Preeti Pal 17 October 2026, 12:58 PM IST (Updated 17 October 2026, 1:15 PM IST)
17 October 2026, 12:58 PM IST (Updated 17 October 2026, 1:15 PM IST)
Ajay Devgn और Kajol के जुहू वाले बंगले पर चला BMC का बुलडोजर, जानें क्यों तोड़ा गया घर का हिस्सा

Ajay Devgn Bungalow Demolition: बॉलीवुड के पावर कपल अजय देवगन और काजोल इन दिनों अपनी फिल्मों की बजाय मुंबई वाले बंगले को लेकर सुर्खियों में हैं. खबर है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने जुहू में उनके बंगले के एक हिस्से को तोड़ दिया है. ये कार्रवाई कथित अवैध निर्माण को लेकर की गई है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही बीएमसी ने एक्टर को निर्माण कार्य रोकने का नोटिस दिया था. इसके बावजूद बंगले में काम जारी रहने का आरोप है.

बंगले पर क्यों हुई कार्रवाई?

मुंबई के जुहू इलाके में कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में अजय देवगन और काजोल का करीब 7,802 वर्ग फुट का बंगला है. बीएमसी का आरोप है कि इस प्रॉपर्टी में जरूरी परमिशन लिए बिना कई बदलाव किए जा रहे थे. इनमें अंदर की दीवारों में बदलाव, नई पार्टिशन वॉल बनाना, खिड़कियों की स्ट्रक्चर बदलना और दूसरे कंस्ट्रक्शन वर्क शामिल हैं. नगर निगम के मुताबिक, इन बदलावों के लिए जरूरी दस्तावेज और अनुमति उपलब्ध नहीं कराई गई थी. इसी वजह से बंगले के एक हिस्से पर कार्रवाई की गई.

सैलून और स्पा पर विवाद

इस पूरे मामले की शुरुआत बंगले में प्रस्तावित सैलून और स्पा से जुड़ी बताई जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, बीएमसी ने 10 सितंबर को मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354A के तहत काम रोकने का नोटिस जारी किया था. इस नोटिस में निर्माण कार्य तुरंत बंद करने और संबंधित अनुमति के दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए थे. हालांकि, आरोप है कि नोटिस मिलने के बाद भी प्रॉपर्टी में निर्माण कार्य जारी रहा. बताया गया कि देवगन परिवार ने नोटिस का जवाब देने के लिए 4 हफ्ते का टाइम मांगा था.

Kangana Ranaut की ‘क्वीन फुल पावर’ को कोर्ट से राहत, 250 करोड़ के विवाद में हाईकोर्ट का फैसला

लोगों ने क्यों जताई आपत्ति?

इस मामले में कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की शिकायत भी अहम रही. सोसाइटी के सदस्यों ने बंगले का व्यावसायिक इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि सैलून और स्पा खुलने से इलाके में ग्राहकों का आना-जाना बढ़ सकता है. इससे पार्किंग, सुरक्षा और शोर जैसी परेशानियां होने की आशंका थी. सोसाइटी की अंदरूनी सड़कें छोटी होने की वजह से लोगों ने ट्रैफिक को लेकर भी चिंता जताई थी. स्थानीय पार्षद सुधा सिंह के मुताबिक, बीएमसी के संबंधित विभाग को प्रॉपर्टी के प्रस्तावित व्यावसायिक इस्तेमाल की अनुमति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले थे. इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई.

चर्चा में अजय देवगन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन हाल ही में अपनी थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ में नजर आए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 16 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 336.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसके अलावा अजय की आने वाली फिल्मों में रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल 5’, ‘रेंजर’ और ‘चौहान’ शामिल हैं. फिलहाल अजय देवगन और काजोल के बंगले पर बीएमसी की कार्रवाई लाइमलाइट में बनी हुई है.

News Source: ANI

सलमान-करिश्मा की गॉसिप से टायसन की कहानी तक, इस वीकेंड OTT पर होग फुल एंटरटेनमेंट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?