Home मनोरंजन सलमान-करिश्मा की गॉसिप से टायसन की कहानी तक, इस वीकेंड OTT पर होग फुल एंटरटेनमेंट

सलमान-करिश्मा की गॉसिप से टायसन की कहानी तक, इस वीकेंड OTT पर होग फुल एंटरटेनमेंट

by Preeti Pal 17 October 2026, 12:35 PM IST
17 October 2026, 12:35 PM IST
सलमान-करिश्मा की गॉसिप से लेकर माइक टायसन की कहानी तक, इस वीकेंड OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट की तगड़ी डोज

New OTT Releases: वीकेंड आ गया है और अगर आप भी शनिवार-रविवार को घर बैठे फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी वॉचलिस्ट तैयार कर लीजिए. इस बार ओटीटी पर रोमांस, कॉमेडी, क्राइम, सस्पेंस और साइंस फिक्शन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. करण जौहर के फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नौवें सीजन से लेकर स्टीवन स्पीलबर्ग की साइंस फिक्शन थ्रिलर ‘डिस्क्लोजर डे’ और बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन की लाइफ पर बनी डॉक्यूमेंट्री तक, ऑडियन्स के पास कई शानदार ऑप्शन हैं. अगर आप कन्फ्यूज हैं कि इस वीकेंड क्या देखें, तो आपके लिए 12 फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं.

कॉफी विद करण सीजन 9, जियोहॉटस्टार

बॉलीवुड की गॉसिप, सितारों की दोस्ती और मजेदार खुलासों के शौकीनों के लिए ‘कॉफी विद करण’ का नौवां सीजन खास अट्रैक्शन हो सकता है. करण जौहर का ये फेमस चैट शो अपने नौवें और आखिरी सीजन के साथ चर्चा में है. इस बार शो सलमान खान और करिश्मा कपूर के साथ शुरू हो रहा है. 90 के दशक में अपनी फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाली इस जोड़ी को एक बार फिर साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. शो में दोनों अपनी पुरानी दोस्ती, फिल्मी सफर और बॉलीवुड से जुड़े मजेदार किस्से शेयर करते नजर आएंगे. करण जौहर के सवाल और सितारों के बेबाक जवाब इस शो की सबसे बड़ी खासियत रहे हैं. ऐसे में अगर आपको बॉलीवुड की पर्दे के पीछे की कहानियां पसंद है, तो इसे अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं. आप इस शो को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

द डिप्लोमैट सीजन 4, नेटफ्लिक्स

अगर आपको पॉलिटिकल थ्रिलर और अंतरराष्ट्रीय साजिशों से जुड़ी कहानियां पसंद हैं, तो ‘द डिप्लोमैट’ का चौथा सीजन आपके लिए ही है. इस सीजन की कहानी अमेरिकी राजदूत केट वायलर पर है, जिसका किरदार केरी रसेल ने निभाया है. कहानी में एक रूसी परमाणु हथियार चोरी हो जाता है. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मच जाती है. इसी बीच केट के पति हैल वायलर, जिनका किरदार रूफस सीवेल निभा रहे हैं, एक राजनीतिक साजिश में उलझ जाते हैं. अब केट के सामने दो चुनौतियां हैं. एक तरफ उन्हें अपने परिवार को बचाना है, तो दूसरी तरफ दुनिया को सेफ रखना है. राजनीतिक चालबाजी, सत्ता का खेल और हर पल बदलते हालात इस कहानी को थ्रिलिंग बनाते हैं. ये शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है.

जॉर्ज पंचम से इंदिरा-राजीव तक, रहस्यमयी संत देवराहा बाबा पर बनेगी ‘मचान बाबा’, जानें कब होगी रिलीज

डिस्क्लोजर डे, जियोहॉटस्टार

एलियंस और अंतरिक्ष की रहस्यमयी दुनिया हमेशा से ऑडियन्स को अट्रैक्ट करती रही है. अब मशहूर डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग की साइंस फिक्शन थ्रिलर ‘डिस्क्लोजर डे’ इसी सब्जेक्ट को नए अंदाज में पेश कर रही है. फिल्म में जोश ओ’कॉनर ने डॉक्टर डेनियल केलनर का किरदार निभाया है. डेनियल को कुछ ऐसी सीक्रेट चीज़ें मिलती हैं, जो धरती के बाहर जिंदगी होने की संभावना की तरफ इशारा करती हैं. वो इस सीक्रेट को दुनिया के सामने लाना चाहता है, लेकिन ऐसा करना आसान नहीं है. इस मिशन में उसकी मदद करती हैं मार्गरेट फेयरचाइल्ड, जिनका किरदार एमिली ब्लंट ने निभाया है. मार्गरेट के पास टेलीपैथिक पावर हैं, जो इस मिशन को और दिलचस्प बना देती हैं. अब सवाल ये है कि क्या सच सामने आएगा या दुनिया एक नई मुसीबत में फंस जाएगी? साइंस फिक्शन और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए ये फिल्म अच्छी रहेगी. इसे आप कभी भी जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

डीसी, सोनीलिव

अगर आपको लगता है कि देवदास की कहानी सिर्फ प्यार, दर्द और शराब तक है, तो ‘डीसी’ आपका नजरिया बदल सकती है. ये तमिल क्राइम ड्रामा शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के फेमस उपन्यास ‘देवदास’ की कहानी को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करता है. फिल्म में डायरेक्टर और एक्टर लोकेश कनगराज ने देवदास नाम के एक बागी क्रिमिनल का रोल किया है. एक डकैती के दौरान पुलिस अधिकारी की मौत हो जाती है. इसके बाद देवदास पुलिस से बचने के लिए भागने लगता है. इसी बीच उसकी मुलाकात चंद्रा से होती है, जिसका किरदार वामिका गब्बी ने निभाया है. चंद्रा एक सेक्स वर्कर है, जो उसे क्राइम की खतरनाक दुनिया में आगे बढ़ने में मदद करती है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दोनों की जिंदगी में नए खतरे सामने आने लगते हैं. क्राइम, सस्पेंस और रिश्तों का मेल इस फिल्म को अलग बनाता है.

द स्टॉर्म, नेटफ्लिक्स

आप अपने जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी कर रहे हों और अचानक ऐसा तूफान आ जाए कि कोई बाहर ही न निकल सके, तो? कुछ ऐसा ही होता है ‘द स्टॉर्म’ में. कहानी फिलिप नाम के इंसान की है, जो नॉर्थ स्वीडन की एक सुनसान जगह पर अपना 45वां जन्मदिन मना रहा है. फिलिप का किरदार गुस्ताफ स्कार्सगार्ड ने निभाया है. शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन अचानक एक खतरनाक तूफान आ जाता है. सभी मेहमान एक ही जगह फंस जाते हैं. इसके बाद धीरे-धीरे पुराने राज, रिश्तों में धोखा और सालों से दबी बातें सामने आने लगती हैं. पार्टी का माहौल टेंशन और डर में बदल जाता है. अगर आपको ऐसी कहानियां पसंद हैं, जिनमें हर किरदार कुछ छिपा रहा हो, तो ये थ्रिलर आपकी पसंद बन सकती है.

60 की उम्र में भी कुंवारे Salman Khan को चाहिए बच्चे! शादी के फैसले पर कही दिल की बात

लव ऑफ योर लाइफ, अमेजन प्राइम वीडियो

हर फिल्म में प्यार की शुरुआत खुशियों से नहीं होती. कभी-कभी किसी अपने को खोने के बाद जिंदगी को दोबारा समझना भी प्यार की कहानी बन जाता है. ‘लव ऑफ योर लाइफ’ ऐसी ही एक इमोशनल फिल्म है. रेचल मॉरिसन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मार्गरेट क्वाली ने माया नाम की नर्स का किरदार निभाया है. माया बोस्टन में रहती है, लेकिन पति चार्ली की मौत के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. पुरानी यादों से दूर जाने के लिए वो लिस्बन पहुंचती है. वहां उसकी मुलाकात एक ऐसे आदमी से होती है, जो धीरे-धीरे उसकी जिंदगी में नई उम्मीद लेकर आता है. लेकिन क्या माया अपने पास्ट को पीछे छोड़कर दोबारा प्यार कर पाएगी? वैसे, इस फिल्म में गैब्रियल बासो और एरॉन पियरे जैसे कलाकार भी हैं. रोमांटिक और इमोशनल कहानियां पसंद करने वालों के लिए ये फिल्म अच्छी रहेगी.

सैक्रिफाइस, लायंसगेट प्ले

एक खूबसूरत ग्रीक आइलैंड, करोड़पति की शानदार पार्टी और बड़े-बड़े सितारे. सुनने में किसी लग्जरी वेकेशन जैसा लगता है, लेकिन ‘सैक्रिफाइस’ की कहानी में यही पार्टी खतरनाक बन जाती है. फिल्म में आन्या टेलर जॉय ने जोन नाम की नेता का किरदार निभाया है. जोन अपने साथियों के साथ एक चैरिटी प्रोग्राम में मौजूद लोगों को बंधक बना लेती है. इस पार्टी का आयोजन एक अरबपति और उसकी पॉप स्टार पत्नी ने किया है. फिल्म में विंसेंट कैसल, सलमा हायेक और क्रिस इवांस जैसे कलाकार हैं. जोन का ग्रुप मानता है कि दुनिया को विनाश से बचाने के लिए इंसानी बलि जरूरी है. इसके बाद शुरू होता है जिंदा रहने का स्ट्रगल. फिल्म में डार्क कॉमेडी, थ्रिल और सस्पेंस का बढ़िया कॉम्बिनेशन है.

द ट्रैप, नेटफ्लिक्स

अगर आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर पसंद हैं, तो ‘द ट्रैप’ आपकी वॉचलिस्ट में जगह बना सकती है. ये छह एपिसोड वाली जर्मन सीरीज राइटर मेलानी राबे के फेमस नोवल पर बनी है. कहानी लीजा कोनराड नाम की राइटर की है, जो अपनी बहन के मर्डर के बाद लोगों से दूर रहने लगती है. सालों बाद एक दिन वो टेलीविजन पर ऐसे इंसान को देखती है, जिस पर उसे अपनी बहन के मर्डर का शक है. अब लीजा उसे पकड़ने के लिए एक प्लान बनाती है. वो अपनी अगली किताब को ही जाल की तरह इस्तेमाल करने का फैसला करती है. लेकिन क्या क्रिमिनल उसके जाल में फंसेगा या खुद लीजा किसी बड़ी मुसीबत में पड़ जाएगी? इस सीरीज में फ्रेडरिके बेख्ट लीड रोल में हैं.

Salman-Karisma की जोड़ी ने फिर जगाया 90s का जादू, इन 6 फिल्मों में मिलेगा रोमांस, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट भरपूर

मास्टरप्लान, अमेजन प्राइम वीडियो

दुनिया की सबसे मशहूर पेंटिंग ‘मोनालिसा’ को चुराने की प्लानिंग बने और उसमें कॉमेडी न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! ‘मास्टरप्लान’ एक क्राइम कॉमेडी है, जिसमें स्टेनली टुची ने रोजर नाम के रिटायर्ड चोर का किरदार निभाया है. रोजर एक आखिरी बड़ी चोरी करने का फैसला करता है. उसका निशाना है दुनिया की सबसे फेमस पेंटिंग ‘मोनालिसा’. इस काम के लिए वो एक इटैलियन हैकर और फ्रांसीसी की मदद लेता है. लेकिन कहानी में मजेदार मोड़ तब आता है, जब पता चलता है कि दोनों उसके बिछड़े हुए बच्चे ही हैं. अब चोरी के मिशन के साथ परिवार के पुराने राज भी सामने आने लगते हैं. फिल्म में सिमोना तबास्को और विक्टर बेलमोंडो भी हैं. अगर आपको चोरी की प्लानिंग, मजेदार फैमिली ड्रामा वाली फिल्में पसंद हैं, तो इसे देख सकते हैं.

मनी ट्रैप, नेटफ्लिक्स

खजाने की खोज पर बनी फिल्मों का अपना अलग ही मजा होता है. ‘मनी ट्रैप: द कारुन ट्रेजर’ भी एक ऐसी ही कहानी है, जिसमें लालच, चालाकी और कॉमेडी का भरपूर तड़का लगाया गया है. फिल्म की कहानी आसिम नोयान नाम के ठग पर है. उसके हाथ एक नक्शा लगता है, जो कारुन के खजाने तक पहुंचने का रास्ता दिखाता है. अब आसिम अपने पुराने साथियों को एक आखिरी बड़े मिशन के लिए इकट्ठा करता है. लेकिन खजाने की तलाश इतनी आसान नहीं है. जल्द ही दूसरे क्रिमिनल ग्रुप और अंतरराष्ट्रीय खजाना ढूंढ़ने वाले लोग भी इस दौड़ में शामिल हो जाते हैं. इसके बाद शुरू होती है धोखेबाजी, भागदौड़ और मजेदार कहानी. फिल्म में यिलमाज एर्दोआन लीड रोल में हैं. कॉमेडी के साथ एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों को ये फिल्म अच्छी लग सकती है.

टायसन, नेटफ्लिक्स

अगर आपको स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री पसंद हैं, तो बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन की जिंदगी पर बनी ‘टायसन’ आपको पसंद आ सकती है. 4 एपिसोड वाली ये डॉक्यूमेंट्री दुनिया के सबसे फेमस बॉक्सर्स में से एक की जिंदगी के उतार-चढ़ाव दिखाती है. कहानी टायसन के बचपन से शुरू होती है. ब्रुकलिन की मुश्किलों में पले-बढ़े टायसन ने बहुत कम उम्र में बॉक्सिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी. वो इतिहास के सबसे कम उम्र के हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन बने. लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ जीत और शोहरत की कहानी नहीं है. डॉक्यूमेंट्री में नशे की लत, जेल, कंट्रोवर्सी और पर्सनल लाइफ की परेशानियों को भी दिखाया गया है. तमाम मुश्किलों के बाद भी टायसन ने खुद को फिर संभालने की कोशिश की. स्पोर्ट्स, स्ट्रगल और सक्सेस की सच्ची कहानियों में दिलचस्पी रखने वालों को ये डॉक्यूमेंट्री पसंद आ सकती है.

Kangana Ranaut की ‘क्वीन फुल पावर’ को कोर्ट से राहत, 250 करोड़ के विवाद में हाईकोर्ट का फैसला

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?