Home मनोरंजन 300 करोड़ के दरवाजे पर यश की Toxic, फिर भी राम चरण की फिल्म से रह गई पीछे

300 करोड़ के दरवाजे पर यश की Toxic, फिर भी राम चरण की फिल्म से रह गई पीछे

by Preeti Pal 31 August 2026, 11:48 AM IST (Updated 31 August 2026, 11:53 AM IST)
31 August 2026, 11:48 AM IST (Updated 31 August 2026, 11:53 AM IST)
300 करोड़ के दरवाजे पर यश की Toxic, फिर भी राम चरण की फिल्म से रह गई पीछे

Toxic Box Office Collection: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी है. रिलीज के पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके तहलका मचाने वाली ये फिल्म अब 300 करोड़ के आंकड़े के काफी करीब पहुंच चुकी है. लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट है. शानदार कमाई के बावजूद ‘टॉक्सिक’ अभी राम चरण की ‘पेद्दी’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. हालांकि, ‘टॉक्सिक’ ने 5वें दिन भारत में करीब 23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन करीब 214.10 करोड़ रुपये हो गया है.

विदेश में भी अच्छी कमाई

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 5वें दिन फिल्म की ओवरसीज मार्केट से करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इस तरह पांच दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 285.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अब 300 करोड़ का आंकड़ा फिल्म से सिर्फ 15 करोड़ रुपये दूर है. यानी अगर कमाई की रफ्तार बनी रहती है, तो ये आंकड़ा जल्द ही पार हो सकता है.

पहले दिन का धमाका

‘टॉक्सिक’ की शुरुआत किसी आम फिल्म जैसी नहीं थी. 26 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन करीब 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके हर किसी को चौंका दिया. लेकिन पहले दिन के बाद कमाई की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती गई. दूसरे दिन फिल्म ने करीब 37.65 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे दिन ये आंकड़ा 27.20 करोड़ रहा. वहीं, चौथे दिन फिल्म ने लगभग 25.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पांचवें दिन भी फिल्म ने करीब 23 करोड़ रुपये जोड़े. यानी फिल्म की कमाई लगातार जारी है. हालांकि, अब इसकी तूफानी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है.

यश की Toxic में 3 घंटे 12 मिनट का तूफान! गैंगस्टर की कहानी से लेकर बजट तक, जानें सब कुछ

‘पेद्दी’ से क्यों है मुकाबला?

यश की ‘टॉक्सिक’ भले ही 300 करोड़ के करीब पहुंच गई हो, लेकिन पहले पांच दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई में ये राम चरण की ‘पेद्दी’ से पीछे है. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पेद्दी’ ने रिलीज के शुरुआती 5 दिनों में 315 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. ऐसे में ‘टॉक्सिक’ को इस आंकड़े को पार करने के लिए अभी लगभग 30 करोड़ रुपये और जुटाने होंगे. यही वजह है कि अब नजर इस बात पर है कि यश की फिल्म आने वाले दिनों में अपनी कमाई की रफ्तार बढ़ा पाती है या नहीं.

रिव्यू ने भी डाला असर

फिल्म को लेकर दर्शकों की राय मिली-जुली रही है. यश की एक्टिंग, स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म के विजुअल्स की तारीफ हो रही है. वहीं, कहानी और कुछ किरदारों के को लेकर लोगों ने सवाल भी उठाए हैं. वैसे भी, बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म की लंबी पारी के लिए सिर्फ बड़ी ओपनिंग काफी नहीं होती. फिल्म को दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना पड़ता है. अब ‘टॉक्सिक’ के सामने यही सबसे बड़ी चुनौती है.

News Source: PTI

यश की ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन की 100 करोड़ से ज्यादा की बंपर कमाई, लेकिन KGF का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?