Sri Lanka News : श्रीलंका की राजधानी से बाहरी इलाके से भयंकर हादसे से खबर सामने आई है. कथित रूप से शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने पिकअप ट्रक से बौद्ध त्योहार ‘वेसक’ मना रहे श्रद्धालुओं की कतार को टक्कर मार दी. इस हादसे में मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य बुरी तरह घायल हो गए. फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. यह दुर्घटना रविवार की रात में हुई है. बता दें कि कोलंबो के उपनगर मीगोडा में वार्षिक वेसक समारोह में शामिल होने वाले लोगों के बीच अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक घुस गया.
एक शिशु समेत 13 लोग घायल
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 35 से 38 वर्ष की आयु के तीन पुरुषों और 15 से 56 वर्ष की आयु की तीन महिलाओं की मौत हो गई. पुलिस ने यह भी बताया कि एक शिशु समेत 13 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. वहीं, हादसे के बाद ड्राइवर वहां से भाग निकला था लेकिन कुछ किलोमीटर की दूरी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और गाड़ी चलाते समय काफी नशे में हो गया था.
भारी संख्या में लोग निकलते हैं बाहर
बता दें कि ‘वेसाक’ बौद्ध धम्म में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए बहुत बड़ा त्योहार है. यह त्योहार मुख्य रूप से भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की याद में मनाया जाता है. यह हर साल मई की पहली पूर्णिमा को मनाया जाता है. पूरी श्रीलंका में श्रद्धालुओं मुफ्त खाने के स्टॉल लगाते हैं, जहां वे लोगों को जलपान और भोजन कराते हैं. इसके अलावा इस त्योहार के दौरान भारी संख्या में लोग बाहर निकलते हैं और लोगों को भोजन कराने के लिए स्टॉल भी लगाते हैं. त्योहार के दौरान इन अस्थायी स्टॉलों के आसपास सड़क किनारे पार्किंग और भारी ट्रैफिक की वजह से अकसर जाम भी लग जाता है.
इसके अलावा सप्ताह तक चलने वाले इस त्योहार में मिडेल्लावेला पुराना विहारया में आयोजित किया जा रहा है. इसमें हजारों श्रद्धालुओं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं. इस मौके पर पारंपरिक पेराहेरा जुलूस और भक्ति गीत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.
West Asia Tension: कुवैत पर फिर अटैक तो US ने ईरानी रडार व ड्रोन ठिकानों पर किया हमला
News Source: PTI
