Bill Clinton: पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ रिश्तों पर गवाही देने के लिए तैयार हो गए हैं.
3 February, 2026
एपस्टीन फाइल्स खुलने के बाद पूरी दुनिया में हलचल मच गई है और खासकर अमेरिका में. यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके ऊपर अमेरिकी कांग्रेस की तलवार लटकी है. हालांकि अब बिल क्लिंटन औहिलेरी क्लिंटन एपस्टीन फाइल्स पर गवाही देने के लिए तैयार हो गए हैं, यह समझौता ऐसे समय पर हुआ जब कांग्रेस उन्हें अवमानना का दोषी ठहराने के लिए वोटिंग कराने की तैयारी कर रही थी, लेकिन जांच का नेतृत्व कर रहे रिपब्लिकन ने कहा कि अभी तक कोई समझौता फाइनल नहीं हुआ है.
बयान देने के लिए पेश होंगे
हाउस ओवरसाइट कमेटी के अध्यक्ष, प्रतिनिधि जेम्स कोमर, सोमवार शाम को दोनों क्लिंटन के खिलाफ कांग्रेस की अवहेलना करने के लिए आपराधिक अवमानना के आरोप लगा रहे थे, तभी क्लिंटन के वकीलों ने ओवरसाइट पैनल के कर्मचारियों को ईमेल किया, जिसमें कहा गया कि दोनों कोमर की मांगों को स्वीकार करेंगे और “आपसी सहमति वाली तारीखों पर बयान देने के लिए पेश होंगे.” वकीलों ने अनुरोध किया कि कोमर अवमानना की कार्यवाही को आगे न बढ़ाने पर सहमत हों. हालांकि, कोमर ने कहा कि वह तुरंत आरोप वापस नहीं ले सकते. फिलहाल कोई लिखित समझौता नहीं हुआ है, इसलिए अवमानना की प्रक्रिया चल रही है.
क्लिंटन पक्ष का प्रस्ताव
पहली बार अमेरिकी संसद किसी पूर्व राष्ट्रपति को अवमानना के लिए दोषी ठहरा सकती थी और जेल की सजा के खतरे को आगे बढ़ा सकती थी. कोमर ने सोमवार को पहले क्लिंटन के वकीलों के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था जिसमें बिल क्लिंटन का एक 4 घंटे का लिखित इंटरव्यू और हिलेरी क्लिंटन का एक शपथ पत्र जमा करने की बात कही गई थी. कोमर इस बात पर जोर दे रहे थे कि दोनों क्लिंटन कमेटी के सामने शपथ लेकर बयान दें. कोमर ने कहा, “क्लिंटन कानूनी की शर्तें तय नहीं कर सकते.”
अवमानना प्रक्रिया शुरू होते ही मान गए क्लिंटन
पूर्व राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने ओवरसाइट पैनल द्वारा अगस्त में एपस्टीन और उनके सहयोगियों की जांच शुरू करने के बाद उनकी गवाही के लिए समन जारी करने के बाद महीनों तक समन का विरोध किया था. उनके वकील ने समन की वैधता के खिलाफ तर्क देने की कोशिश की थी. हालांकि, जैसे ही कोमर ने कांग्रेस की अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की धमकी दी, क्लिंटन ने समझौता करने के लिए बातचीत शुरू कर दी. रिपब्लिकन-नियंत्रित ओवरसाइट कमेटी ने पिछले महीने कांग्रेस की आपराधिक अवमानना के आरोप लगाए थे. कमेटी के 21 डेमोक्रेट्स में से नौ ने बिल क्लिंटन के खिलाफ आरोपों के समर्थन में रिपब्लिकन का साथ दिया, क्योंकि वे एपस्टीन जांच में पूरी पारदर्शिता की मांग कर रहे थे. तीन डेमोक्रेट्स ने हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ आरोपों को आगे बढ़ाने का भी समर्थन किया.
यह भी पढ़ें- मस्क से लेकर पूर्व प्रिंस एंड्रयू तक: एपस्टीन फाइल्स में दुनिया के इन ताकतवर लोगों का नाम आए सामने
News Source- Press Trust of India
