Home Top News भारत-US के बीच हुआ व्यापार समझौता, टैरिफ में मिली राहत; गोयल बोले- बड़े अवसर खुलेंगे

भारत-US के बीच हुआ व्यापार समझौता, टैरिफ में मिली राहत; गोयल बोले- बड़े अवसर खुलेंगे

by Sachin Kumar
0 comment
India-US Trade Deal tariff reduced 25 percent to 18 percent

India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच व्यापार डील हो गई है. इस डील के बाद अमेरिका ने अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ खत्म करने की बात कही और व्यापार पर लगे 25 फीसदी सीमा शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला किया है.

India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच में व्यापार समझौता हो गया है और इस मुद्दे पर बीते कई महीनों से चर्चा चल रही थी जिस पर दोनों देश सहमत हो गए हैं. इस डील का एलान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया. इस डील के बाद अमेरिका ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 से घटाकर 15 प्रतिशत करने का फैसला किया है. इसी बीच ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक सम्मानित नेता हैं. उन्होंने कहा कि फोन पर हमने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना शामिल है.

वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद करने के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका और वेनेजुएला से ज्यादा तेल खरीदने पर सहमत हुए हैं. साथ ही यूक्रेन में चल रहे युद्ध को भी खत्म करने में मदद मिलेगी, जिसमें हजारों लोगों की मौत हो रही है. इसके अलावा अमेरिका ने भारत से तेल खरीदने को लेकर 25 फीसदी लगने वाला अधिकतम टैरिफ भी खत्म करने का फैसला किया है. अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब अमेरिका भारत पर लगने वाला अधिकतम टैरिफ भी हटा देगा. हालांकि, समझौता यह है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा न कि कम करेगा. वहीं, ट्रंप के एलान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि अपने प्यार दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. साथ ही इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के लिए बहुत सारे मौके खुलते हैं. साथ ही वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत ज़रूरी है. भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है. उन्होंने आगे लिखा मैं अपनी पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.

ग्रामीण अमेरिका में आएगा कैश

वहीं, अमेरिका की कृषि सेक्रेटरी ब्रुक रोलिंस ने कहा कि हमारे अमेरिकी किसानों के लिए एक बार फिर काम करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद. नई US-इंडिया डील से भारत के बड़े मार्केट में ज़्यादा अमेरिकी खेती के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट होंगे, जिससे कीमतें बढ़ेंगी और ग्रामीण अमेरिका में कैश आएगा. उन्होंने आगे कहा कि 2024 में भारत के साथ अमेरिका का खेती का व्यापार घाटा $1.3 बिलियन था. भारत की बढ़ती आबादी अमेरिकी खेती के प्रोडक्ट के लिए एक ज़रूरी मार्केट है और आज की डील इस घाटे को कम करने में बहुत मदद करेगी. सेक्रेटरी ने यह भी कहा कि खेती के लिए दर्जनों डील के अलावा अमेरिका फर्स्ट की जीत.

भारतीय किसानों को मिलेगा अवसर

दूसरी तरफ वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौता घरेलू किसानों, MSMEs, उद्यमियों और कुशल कामगारों के लिए बड़े अवसर खोलेगा. साथ ही भारत के मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देगा. गोयल ने आगे कहा कि इससे भारत को अमेरिका से टेक्नोलॉजी हासिल करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा विकास समान सोच वाले निष्पक्ष व्यापार करने वाले दो लोकतंत्रों की साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की शक्ति को दिखाएगा. उद्योग मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों स्वाभाविक सहयोगी हैं और हमारी साझेदारी टेक्नोलॉजी को मिलकर बनाएगी. साथ ही भारत और अमेरिका के लिए शांति, विकास और एक उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर काम करेगी.

यह भी पढ़ें- जल्द शुरू होगी रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता, क्रेमलिन ने की पुष्टि; बताई अमेरिका की भूमिका

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?