Nepal Flood: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बुधवार को आई बाढ़ के बाद चारों तरफ तबाही का मंजर है. बाढ़ और भूस्खलन की वजह से नेपाल में अब तक 469 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 910 से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है. लापता लोगों में करीब 290 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी तिब्बत के रास्ते नेपाल में आया था. फिलहाल जिस झील में बड़ी मात्रा में पानी जमा है, उसके टूटने की आशंका बनी हुई है. अगर झील का पानी बाहर निकलता है, तो नेपाल के कई इलाकों में दोबारा भीषण बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है.
ट्रंप ने किया हरसंभव मदद का वादा
इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने नेपाल को हरसंभव मदद देने का वादा किया है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने नेपाल में हुए नुकसान को लेकर अधिकारियों से बातचीत की. वहीं, अभी तक के अपडेट आंकड़ों के अनुसार, नेपाल में 469 लोगों मौत हो चुकी है और 910 लोग लापता हैं, जिसमें 517 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. इसके अलावा तिब्बत में तीन लोगों के मौत की पुष्टि हुई है और वहां पर 558 लोग अभी भी लापता हैं.
लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा
इसके अलावा भयानक बाढ़ के बाद संयुक्त राष्ट्र नेपाल सरकार के संपर्क में है और राहत कार्यों में लगातार मदद कर रहा है. यूएन ने बताया कि मानवीय सहायता देने के साथ-साथ अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रभावित समुदाय तक तुरंत मदद पहुंचा जा रहे हैं. दूसरी ओर, अधिकारियों का कहना है कि बचे हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा जा रहा है. उनका कहना है कि हालात सुधरने में काफी समय लग सकता है.
नेपाली सांसद खगेंद्र सुनार ने कहा कि बाढ़ की वजह से बर्बाद हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने में काफी समय लगेगा. हालांकि, इस वक्त सरकार का ध्यान जिंदा लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना और समय पर उनको बुनियादी मदद करने पर है.
भयानक बाढ़ नहीं भूल पा रहे हैं लोग
वहीं, नेपाल से ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि अचानक आई बाढ़ को बचे लोग भुला नहीं पा रहे हैं. नेपाल की त्रिशूली नदी के किनारे हुई तबाही का मंजर हर घंटे भयावह होता जा रहा है. बुधवार को आई अचानक बाढ़ के बाद से ही मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और बचाव कर्मचारियों को प्रभावित जिलों से लगातार शव मिल रहे हैं. तिब्बत से शुरू हुई जबरदस्त बाढ़ की वजह से कई बड़े पुल बह गए और करीब एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं ठप पड़ गईं.
News Source: PTI
