Home Top News ट्रंप ने छेड़ा ‘नाम बदलो अभियान’, Lake Ontario अब कहलाएगी ‘Lake America’; जानें पूरा विवाद

ट्रंप ने छेड़ा ‘नाम बदलो अभियान’, Lake Ontario अब कहलाएगी ‘Lake America’; जानें पूरा विवाद

by Sachin Kumar 28 August 2026, 8:41 AM IST (Updated 28 August 2026, 8:43 AM IST)
28 August 2026, 8:41 AM IST (Updated 28 August 2026, 8:43 AM IST)
Trump signs order renaming Lake Ontario Lake America

Lake America: कनाडा के साथ बढ़ती तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया फरमान जारी किया है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि ट्रेड वॉर को आगे बढ़ाते हुए अमेरिका में ‘लेक ओंटारियो’ (Lake Ontario) का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ (Lake America) किया जा रहा है. ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें इंटीरियर डिपार्टमेंट को अमेरिकी भौगोलिक नाम सेवा में झील का नाम अपडेट करने का निर्देश दिया. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप कनाडा को अपनी पसंद का नाम अपनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं.

कनाडा ने नहीं दी अभी तक कोई प्रतिक्रिया

एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा. हालांकि, अभी तक कनाडा की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, कनाडा से जुड़े करीब 20 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत विफल हो गई थी. इसके बाद से ही ट्रंप ने झील का नाम बदलने पर विचार करना शुरू कर दिया. दूसरी बार सत्ता में आने के बाद से ही ट्रंप अपने उत्तरी पड़ोसी कनाडा के साथ लगातार टकराव की स्थिति में रहे हैं. उन्होंने यहां तक सुझाव दिया है कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बना दिया जाना चाहिए. कनाडा ने ट्रंप के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है.

ट्रंप ने फिर शुरू किया टैरिफ वार? यूएस ने कनाडाई सामानों पर लगाया 50% का टैक्स; जानें वजह

अमेरिकी टैरिफ का जवाब कनाडा ने दिया

वहीं, इसी हफ्ते कनाडा ने अमेरिका के टैरिफ के जवाब में अमेरिकी सामान पर भी सीमा शुल्क लगा दिया. इन सामानों में स्टील, डेयरी प्रोडक्ट, घरेलू उपकरण और खेती उपकरण शामिल हैं. वहीं, ओवल ऑफिस में ट्रंप ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए तो उस वक्त उनके पीछे स्टैंड पर ग्रेट लेक्स’ के नक्शे वाला एक बड़ा साइन लगा था. इस पर लेक ओंटारियो की जगह लेक ओंटारियो लिखा था. आदेश पर साइन करने के बाद ट्रंप ने कहा कि उन्होंने उन सभी लोगों को सूचित कर दिया है जिन्हें सूचित करना जरूरी था. उन्होंने यह भी कहा कि यह ऑफिशियल कार्य है और इसको तुरंत लागू किया जाएगा.

झील ‘लेक ओंटारियो’ के नाम जानी जाएगी

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्रंप के इस कदम को खारिज कर दिया है. उन्होंने झील की जड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि यह नाम कनाडाई परिसंघ और अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा से बहुत पहले का है. कार्नी ने यह भी कहा कि कनाडा के लोग भी जानते हैं कि असलियत यही है कि इसे ‘लेक ओंटारियो’ ही कहा जाता है और हमेशा इसे इसी नाम से जाना जाएगा. नोवा स्कोटिया के प्रीमियर टिम ह्यूस्टन ने ट्रंप के इस कदम को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि अब हम सचमुच बेवकूफी भरी बातें कर रहे हैं. ह्यूस्टन ने कहते हैं कि दोस्त यह लेक ओंटारियो ही है. यह झील उन कई ग्रेट लेक्स में से एक हैं जिनकी सीमाएं अमेरिका और कनाडा दोनों से लगती है.

डील टूटी, ट्रेड वॉर छिड़ी…, अमेरिका ने कनाडा पर फोड़ा 50% टैरिफ का बम, $20 बिलियन के सामान को झटका

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?