Home Top News इजरायल ने हमास के मिलिट्री हेड ओदेह को किया ढेर, 7 अक्टूबर के हमले का था मास्टरमाइंड!

इजरायल ने हमास के मिलिट्री हेड ओदेह को किया ढेर, 7 अक्टूबर के हमले का था मास्टरमाइंड!

by Amit Dubey 27 May 2026, 4:06 PM IST (Updated 27 May 2026, 4:07 PM IST)
27 May 2026, 4:06 PM IST (Updated 27 May 2026, 4:07 PM IST)
Israel and Hamas

Israel and Hamas: इजरायल और हमास में साल 2023 से जंग जारी है. इसकी शुरुआत फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमले के बाद हुई थी. इस हमले में इजरायल के 1200 से अधिक लोग/यहूदी मारे गए थे. इसके बाद इजरायल ने गाजा में हमास के खिलाफ ताबड़तोड़ सैन्य अभियान शुरू कर दिया था. इस दौरान इजरायल ने हमास के कई लड़ाकों और टॉप कमांडरों को मार गिराया.

इस बीच इजरायल ने दुनिया को अपनी सफलता का एक और मिसाल पेश किया है. जी हां, इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दुनिया को जानकारी देते हुए बताया है कि उसने हमास के मिलिट्री विंग के नए हेड मोहम्मद ओदेह (Mohammed Odeh) को ढेर (मौत) कर दिया है. आईडीएफ ने जानकारी दी कि Mohammed Odeh भी 7 अक्टूबर को इजरायल में हमास के द्वारा किए गए नरसंहार का मास्टरमांइड था.

गाजा में मारा गया मोहम्मद ओदेह- आईडीएफ

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इजरायल ने बुधवार को कहा कि उसने गाजा शहर में हवाई हमलों के दौरान हमास के सैन्य विंग के नए लीडर को निशाना बनाकर मार गिराया. यह घटना उसके पूर्ववर्ती की हत्या के दो सप्ताह से भी कम समय बाद हुई. इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज और इजराइली सेना ने कहा कि मंगलवार को किए गए हमलों में मोहम्मद ओदेह की मौत हो गई.

वहीं, आईडीएफ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा- “मोहम्मद ओदेह – उत्तरी गाजा में एक हमले में हमास की सैन्य शाखा का प्रमुख मारा गया. इज अल-दीन अल-हद्दाद के मारे जाने के बाद, ओदेह ने हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख के तौर पर काम किया. अपनी भूमिका के तहत, वह 7 अक्टूबर के नरसंहार के दौरान हमास के आतंकवादियों की घुसपैठ और हमले के लक्ष्यों की योजना बनाने और उनके समन्वय के लिए जिम्मेदार था.”

चौथी बार हमास मिलिट्री विंग हेड की हत्या – रक्षा मंत्री

इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज और इजरायली सेना ने कहा कि मंगलवार को किए गए हमलों में मोहम्मद ओदेह की मौत हो गई. काट्ज ने कहा कि ओदेह इजरायल में 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले के “मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक” था. इस हमले के कारण गाजा में दो साल से अधिक समय तक युद्ध चला. उन्होंने कहा कि उस नरसंहार के बाद से यह चौथी बार है जब इजरायल ने हमास के सैन्य विंग के प्रमुख की हत्या की है. इससे पहले, इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद की हत्या 16 मई को हुई थी.

गाजा के 90 प्रतिशत लोग बेघर – यूएन

इजरायल गाजा में रुक-रुक कर कई बार हमला करते हुए दिखता रहा है. वह हमास को आतंकी संगठन मानता है और इसे वह जड़ से खत्म करने की बात हमेशा कहते रहा है. वहीं, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के अनुमानों के अनुसार, गाजा की 20 लाख से अधिक आबादी में से लगभग 90 प्रतिशत लोग बेघर हो चुके हैं. इनमें से अधिकांश लोग अब चूहों से भरे और गंदे पानी से भरे विशाल तंबू शिविरों में शरण लिए हुए हैं. वे जीवित रहने के लिए सहायता पर निर्भर हैं.

इजरायल का लेबनान में 100 ठिकानों पर बड़ा हमला, नदी किराने हिजबुल्लाह से भी झड़प

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?