Cutest Small Towns: दुनिया में कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जहां पहुंचकर लगता है कि लाइफ की स्पीड अचानक स्लो हो गई है. जहां सुबह-सुबह गाड़ियों के हॉर्न की आवाज नहीं, बल्कि समंदर की लहरों और पक्षियों की चहचहाहट सुनाई देती है. जहां शाम को लोग जल्दी घर भागने की बजाय कॉफी लेकर समंदर किनारे बैठना पसंद करते हैं. अमेरिका के अटलांटिक कोस्ट पर बसे छोटे-छोटे शहर बिल्कुल ऐसी ही फीलिंग देते हैं. यहां आकर आपको कहीं विक्टोरियन गलियों का जादू, कहीं समंदर किनारे कलरफुल बोर्डवॉक दिखाई देगा. अमेरिका के ये छोटे टाउन ट्रैवल लवर्स के लिए परफेक्ट ड्रीम डेस्टिनेशन से कम नहीं हैं. यहां पुराने जमाने की बिल्डिंग हैं, लकड़ी के बने प्यारे घर हैं, छोटे-छोटे कैफे हैं, लोकल मार्केट्स हैं और सबसे खास है यहां के लोगों की स्लो और रिलैक्स लाइफ. बड़े शहरों की चमक-दमक और भीड़ से अलग, इन छोटे शहरों में आपको असली लोकल लाइफ देखने को मिलती है. हर शहर की अपनी अलग पहचान है. कहीं इतिहास जिंदा है, कहीं आर्ट और म्यूजिक का कल्चर, तो कहीं समंदर और नेचर का ऐसा कॉम्बिनेशन जो आपको लंबे टाइम तक याद रहता है. अगर आप भी ऐसी जगहों की तलाश में हैं जहां सुकून, खूबसूरती और ट्रैवल का असली मजा मिले, तो अटलांटिक कोस्ट के ये छोटे शहर आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होने चाहिए.

बार हार्बर, मेन
मेन सिटी में बसा बार हार्बर उन शहरों में शामिल है जहां नेचर अपनी पूरी खूबसूरती के साथ नजर आता है. ये छोटा-सा शहर अकाडिया नेशनल पार्क का एंट्री गेट भी माना जाता है. हर साल लाखों लोग यहां सिर्फ नेचर के करीब कुछ दिन बिताने पहुंचते हैं. यहां की सबसे मशहूर जगह है कैडिलैक माउंटेन. कहा जाता है कि साल के ज्यादातर टाइम अमेरिका में सबसे पहले सूरज की किरण यहीं दिखाई देती है. यही वजह है कि लोग सुबह-सुबह अपनी गर्म कॉफी का कप लेकर पहाड़ी पर पहुंचते हैं और सनसाइज का इंतजार करते हैं. जैसे ही सूरज निकलता है, पूरा आसमान ऑर्गेंज और गोल्डन कलर में बदल जाता है. बार हार्बर की मेन स्ट्रीट भी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है. यहां छोटे-छोटे लॉब्स्टर रेस्टोरेंट, आइसक्रीम पार्लर, लोकल आर्ट शॉप्स और पुराने स्टाइल की बेकरी आपको हर जगह देखने को मिल जाएंगी. यहां व्हेल वॉचिंग टूर भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं. कई बार समंदर में बड़ी-बड़ी व्हेल्स को करीब से देखना लाइफ का सबसे यादगार एक्सपीरियंस बन जाता है. अगर आपको भी ये सब सिर्फ ख्यालों में नहीं, रियल में एक्सप्लोर करना है, तो अपनी अगली वेकेशन की प्लानिंग कर लीजिए.

ब्यूफोर्ट, साउथ कैरोलिना
ब्यूफोर्ट उन शहरों में है जहां पहुंचकर ऐसा लगता है कि आप किसी पुराने हॉलीवुड सेट पर आ गए हों. ये शहर अपने एंटेबेलम आर्किटेक्चर यानी पुराने अमेरिकी महलों और शांत गलियों के लिए दुनियाभर में फेसम है. यहां सड़क किनारे लगे बड़े-बड़े ओक ट्री और उनसे लटकती स्पेनिश मॉस शहर को और ज्यादा रोमांटिक लुक देते हैं. शहर का वॉटरफ्रंट पार्क शाम बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह है. यहां लोग झूले पर बैठकर नदी का नजारा देखते हैं और लाइव म्यूजिक सुनते हैं. खूबसूरत जगहों के अलावा यहां का खाना भी लाजवाब है. ये शहर सीफूड के लिए भी काफी फेमस है. खासकर श्रिम्प और फ्रेश ऑयस्टर यहां के लोकल फूड कल्चर का बड़ा हिस्सा हैं.

केप मे, न्यू जर्सी
अगर आपको कलरफुल पुराने घर और क्लासिक आर्किटेक्चर पसंद है, तो अमेरिका के न्यू जर्सी का केप आपको पहली नजर में पसंद आ जाएगा. ये शहर अपनी लगभग 600 विक्टोरियन बिल्डिंग्स के लिए मशहूर है. यहां की गलियों में चलते हुए ऐसा लगता है जैसे किसी फेयरीटेल टाउन में आ गए हों. यानी सब कुछ ड्रीमी लगता है. हर घर अलग कलर में रंगा हुआ है और उनके सामने खूबसूरत गार्डन बने हुए हैं. इसके अलावा केप मे लाइटहाउस यहां का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है. 1859 में बने इस लाइटहाउस की 199 सीढ़ियां हैं. इन्हें चढ़ने के बाद ऊपर से समंदर का शानदार नजारा दिखाई देता है. समंदर की लहरों से टकरातीं हवाएं और इस जगह की खूबसूरती आपको किसी और ही दुनिया में ले जाती है. फॉल सीजन में यहां बर्ड वॉचिंग भी काफी पॉपुलर है. दुनियाभर से लोग माइग्रेटिंग बर्ड्स देखने यहां आते हैं.
Maldives जैसा मैजिक, लेकिन भारत में! ये 7 Indian Beaches देखकर कैंसिल कर देंगे विदेश घूमने का प्लान

केनेबंकपोर्ट, मेन
अमेरिका का केनेबंकपोर्ट उन जगहों में शामिल है जहां लोग खासतौर पर रिलैक्स होने जाते हैं. यहां का माहौल काफी शांत और सुकूनभरा होता है. डॉक स्क्वायर यहां का सबसे पॉपुलर इलाका है. यहां छोटे-छोटे क्यूट कैफे, बुटीक और लोकल दुकानों की लाइन से भरमार है. शाम के टाइम पूरा इलाका पीली रोशनी में और ज्यादा खूबसूरत लगता है. यहां का गोअट आइलैंड लाइटहाउस लोगों का काफी ज्यादा पसंद है. इसके अलावा यहां के बीच भी काफी शांत और साफ हैं. अगर आप सीफूड लवर हैं, तो यहां मिलने वाला लॉब्स्टर रोल जरूर ट्राई करें.

किटी हॉक, नॉर्थ कैरोलिना
किटी हॉक सिर्फ एक बीच टाउन नहीं, बल्कि एविएशन हिस्ट्री का अहम हिस्सा है. यही वो जगह है जहां राइट ब्रदर्स ने पहली सक्सेसफुल फ्लाइट उड़ाने की शुरुआत की थी. यहां बना राइट ब्रदर्स नेशनल मेमोरियल हिस्ट्री लवर्स के लिए बड़ा खास है. यहां पुराने प्लेन के मॉडल और फ्लाइट्स से जुड़ी कई दिलचस्प चीजें आपको देखने को मिलती हैं. पुराने जमाने की चीज़ों के अलावा यहां के बीच भी लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं. ये काफी लंबे और शांत हैं. यहां साइक्लिंग, ट्रैकिंग और कयाकिंग जैसी एक्टिविटीज का भी खूब मजा लिया जा सकता है.

मैराथन, फ्लोरिडा
इस लिस्ट में फ्लोरिडा कीज में बसा मैराथन शहर भी शामिल है, जो ट्रॉपिकल वाइब्स से भरा हुआ है. यहां पहुंचते ही ऐसा लगता है जैसे किसी बीच पोस्टकार्ड में आ गए हों. यहां का सेवन माइल ब्रिज दुनिया के सबसे खूबसूरत समुद्री पुलों में गिना जाता है. समंदर के ऊपर बना ये लंबा पुल कुछ ज्यादा ही शानदार दिखता है. इसके अलावा ये जगह मैराथन स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के लिए भी काफी मशहूर है. यहां समंदर का पानी इतना क्लीन और क्लियर है कि नीचे रंग-बिरंगी मछलियां और कोरल साफ नज़र आते हैं. इस जगह की यही खूबसूरती हर साल हज़ारों टूरिस्ट्स को अपनी तरफ खींच लाती है. साथ ही यहां का टर्टल हॉस्पिटल भी काफी फेमस है जहां घायल समुद्री कछुओं का इलाज किया जाता है.
धरती पर कहीं फूलों की चादर, तो कहीं रंगों का समंदर; दुनिया की ये 7 जगहें किसी जन्नत से कम नहीं

मिस्टिक, कनेक्टिकट
मिस्टिक शहर बहुत शांत और आर्टिस्टिक माहौल के लिए जाना जाता है. यहां का मिस्टिक सीपोर्ट म्यूजियम अमेरिका का सबसे बड़ा मैरीटाइम म्यूजियम माना जाता है. पुराने ज़माने के जहाज, लकड़ी की नावें और समंदर किनारे बनी पुरानी बिल्डिंग्स इस जगह की सबसे बड़ी खूबसूरती है. सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं, बल्कि फूड लवर्स को भी ये जगह काफी ज्यादा पसंद है. मिस्टिक का मिस्टिक पिज्जा दुनियाभर में मशहूर है क्योंकि इसी नाम की फिल्म के बाद ये जगह काफी पॉपुलर हो गई थी.

न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड
अगर आपको रॉयल लाइफस्टाइल पसंद है, तो अपनी ट्रेवल लिस्ट में न्यूपोर्ट को जरूर शामिल करें. ये शहर अपनी शानदार हवेलियों और लक्जरी लाइफ के लिए मशहूर है. यहां की सबसे फेमस जगह है ‘द ब्रेकर्स’ हवेली. 70 कमरों वाली ये हवेली इतनी बड़ी और ग्रेंड है कि अंदर जाते ही आप उसकी खूबसूरती में खो जाते हैं. यहां का क्लिफ वॉक भी काफी मशहूर है. एक तरफ समंदर का नज़ारा और दूसरी तरफ आलीशान हवेलियां, ये सीन किसी फिल्म से कम नहीं लगता. ऐसे में अगर आपको भी इसी लाइफ में रॉयल फील लेनी है, तो इस जगह जा सकते हैं.

प्रोविंसटाउन, मैसाचुसेट्स
केप कॉड के बिल्कुल आखिर में बसा प्रोविंसटाउन काफी कलरफुल और शानदार स्पॉट है. ये जगह और यहां के लोग अपनी जिंदादिली के लिए जाने जाते हैं. भले ही इस जगह आपको तंग और छोटी गलियां जरूर मिलती हैं लेकिन हर कोना बहुत ही खूबसूरत और आर्टिस्टिक है. ये शहर लंबे टाइम से LGBTQ कम्युनिटी का फेवरेट समर डेस्टिनेशन बना हुआ है. यहां का समर फेस्टिवल और कार्निवल वीक भी लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है. यहां की आर्ट गैलरी, कैफे और समंदर किनारे बने छोटे-छोटे गेस्टहाउस इस जगह को और ज्यादा खास बनाते हैं.
गर्मी से चाहिए राहत? Uttarakhand की ये 6 जगहें बना देंगी आपका Summer vacation परफेक्ट

रेहोबोथ बीच, डेलावेयर
अगर आप अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो रेहोबोथ बीच आपके लिए शानदार ऑप्शन है. यहां का बोर्डवॉक काफी मशहूर है. फनलैंड एम्यूजमेंट पार्क बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक मजेदार जगह है. यहां पुराने स्टाइल की राइड्स और गेम्स पूरे माहौल को और मजेदार बना देते हैं. इसके अलावा रेहोबोथ बीच के आस-पास मिलने वाली सॉल्टवॉटर टॉफी लोगों को काफी पसंद आती है.

साउथपोर्ट, नॉर्थ कैरोलिना
साउथपोर्ट कई हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग लोकेशन रह चुका है. यहां की शांत गलियां, नदी किनारे का नजारा और पुराने टाइम के घर इस जगह को बहुत खूबसूरत बनाते हैं. ये शहर हिस्ट्री और नेचर दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन है. यहां फेरी राइड करना भी काफी बढ़िया एक्सपीरियंस बन जाता है.

इन शहरों की खासियत
इन सभी शहरों में एक चीज कॉमन है और वो है इनकी सिंपलिसिटी और रियलिस्टिक होना. यहां बड़े-बड़े मॉल और भीड़भाड़ भले कम हो, लेकिन जिंदगी की असली खूबसूरती की कोई कमी नहीं है. यहां लोग स्लो लाइफ जीते हैं. सुबह कॉफी लेकर बीच पर टहलना, शाम को छोटे कैफे में बैठना और रात को समंदर की आवाज सुनते हुए टाइम बिताना यहां की लाइफस्टाइल का बड़ा हिस्सा है. इन शहरों में घूमते हुए आपको फील होता है कि ट्रैवल सिर्फ नई जगह देखने का नाम नहीं, बल्कि नई फीलिंग को फील करने का नाम है. ऐसे में अगर आप भी ऐसी जगहों की तलाश में हैं जहां सुकून हो, खूबसूरत नजारे हों, अच्छा खाना हो और जिंदगी थोड़ी ईजी फील होती हो, तो अटलांटिक कोस्ट के ये छोटे शहर आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए. यहां हर सड़क एक कहानी सुनाती है और हर शाम किसी खूबसूरत फिल्म के आखिरी सीन जैसी लगती है.
एशिया की ये 10 Wildlife Destinations हैं असली एडवेंचर! कम भीड़ और ऐसा थ्रिल जो जिंदगीभर याद रहेगा
