Home Top News हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल ने दिया हमले करने का आदेश, बेरूत को घेरेगी IDF; बताई ये वजह

हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल ने दिया हमले करने का आदेश, बेरूत को घेरेगी IDF; बताई ये वजह

by Sachin Kumar 1 June 2026, 3:37 PM IST (Updated 1 June 2026, 4:52 PM IST)
1 June 2026, 3:37 PM IST (Updated 1 June 2026, 4:52 PM IST)
Israel orders strikes Beirut southern suburbs

Israel-Hezbollah War : मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर रुक-रुककर हमला करना शुरू कर दिया है. वहीं, ईरान ने भी कुवैत पर ड्रोन से भारी हमला कर दिया. दूसरी तरफ इजरायल ने बेरूत के उपनगरों को निशाना बनाकर हमले करने का ऐलान कर दिया है. इजरायली सरकार ने यह फैसला हिजबुल्लाह द्वारा हाइफा पर रॉकेट दागने के बाद लिया है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने अपने एक संयुक्त बयान में कहा कि हिजबुल्लाह ने बार-बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है और हमारे नागरिक ठिकानों पर भी जबरदस्त हमले किए हैं.

इजरायल ने हमले की बताई ये वजह

हिजबुल्लाह की तरफ से हमले किए जाने के बाद इजरायली रक्षा मंत्री ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला करने का आदेश दे दिया है. हिजबुल्लाह ने अप्रैल के महीने में यद्धविराम पर हस्ताक्षर करके हमले रोकने पर सहमति बनाई थी. वहीं, इजरायल ने इस समझौते के बाद भी लेबनान पर फिर से हमले करने शुरू कर दिए. इसके जवाब में हिजबुल्लाह ने इजरायल के हाइफा शहर को निशाना बनाया और कई सारे रॉकेट दागें. वहीं, सोमवार को इजरायल की तरफ से चेतावनी मिलने के बाद बेरूत से भारी संख्या में लोग भागते हुए नजर आए. इसके कई इलाकों में हिजबुल्लाह को भारी समर्थन प्राप्त है.

क्या वैश्विक शांति के लिए महाशक्तियां बनी चुनौती? हथियारों की होड़ ने मचाया कोहराम; ये बने पावर सेंटर

हमले में 6 लोगों की हो गई थी मौत

वहीं, दक्षिण लेबनान पर रात भर हुई इजरायली हवाई हमलों में छह लोगों की मौत हो गई. इसमें एक सीरियाई नागरिक भी शामिल है. दूसरी तरफ हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने रविवार को उत्तरी इजरायल पर रॉकेट और मिसाइल हमले किए हैं. इजरायल से हिजबुल्लाह ने सीधी बात करने से इनकार कर दिया है. उसने ईरान पर भरोसा जताया है और कहा कि अमेरिका से चल रही बातचीत पर उसे विश्वास है.

क्या अमेरिका करा पाएगा बातचीत

बता दें कि अप्रैल महीने में सीजफायर लगाने के बाद बेरूत पर हवाई हमले काफी हद तक रोक दिए गए थे. ईरान ने अमेरिका से समझौते के दौरान स्पष्ट कर दिया था कि इजरायल को भी लेबनान पर हमले रोकने पड़ेंगे. वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करके एक रास्ता सुझाया है. यह ऐसे समय में मार्को रुबियो ने बातचीत का हाथ बढ़ाया है, जब ईरान से अमेरिका की अस्थायी युद्धविराम को लेकर बातचीत चल रही है.

West Asia Tension: कुवैत पर फिर अटैक तो US ने ईरानी रडार व ड्रोन ठिकानों पर किया हमला

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?