Home Top News PM मोदी और पेजेशकियन की मीटिंग से भड़का US, रूबियो बोले- ईरान संग डील की तो बैन…

PM मोदी और पेजेशकियन की मीटिंग से भड़का US, रूबियो बोले- ईरान संग डील की तो बैन…

by Neha Singh 3 September 2026, 8:36 AM IST (Updated 3 September 2026, 11:42 AM IST)
3 September 2026, 8:36 AM IST (Updated 3 September 2026, 11:42 AM IST)
Marco Rubio

Marco Rubio: अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत और ईरान किसी ट्रेड डील के बारे में बात कर रहे हैं और दुनिया भर के कई देश तेहरान में ईरान सरकार से बात करते हैं. रुबियो ने यह बयान फॉक्स न्यूज़ रेडियो पर द ब्रायन किलमीडे शो में एक इंटरव्यू के दौरान दिया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच बिश्केक में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट के दौरान हुई मीटिंग के बारे में एक सवाल पूछा गया था.

ईरान की मदद न करने की दी धमकी

जब उनसे पूछा गया कि पीएम मोदी और पेजेशकियन ट्रेड डील करने वाले लग रहे थे, तब रुबियो ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि भारत और ईरान के बीच कोई ट्रेड डील है. जाहिर है, सभी देश अपनी-अपनी फॉरेन पॉलिसी बनाते हैं और दुनिया भर के कई देश ईरानी सरकार से बात करते हैं.” रुबियो ने कहा, “मेरा मतलब है, हम ईरानी सरकार के कुछ लोगों से भी मिले हैं, इनमें से कुछ से बातचीत हुई हैं और उनसे कॉन्टैक्ट हुआ है.” US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ने कहा कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि किसी भी देश को ईरान को बैन से बचने में मदद नहीं करनी चाहिए.

रुबियो ने कहा, “किसी भी देश को उन्हें ऐसे तरीके बनाने में मदद नहीं करनी चाहिए जिससे वे पैसा कमा सकें और उस धन का इस्तेमाल आतंकवाद को समर्थन देने और न्यूक्लियर हथियार बनाने की कोशिश में करे. अगर कोई देश ऐसा करने का फैसला करता है, तो हमें उन पर भी बैन लगाना होगा.” रूबियो का यह बयान दिखाता है कि अमेरिका, भारत और ईरान के बीच रिश्ते और डील को लेकर भड़का हुआ है.

बिश्केक में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात

SCO मीटिंग में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पेजेशकियन के बीच भारत-ईरान रिश्तों पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने आपसी व्यापार को बढ़ाने और उसमें विविधता लाने की योजनाओं पर चर्चा की. उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और कमर्शियल जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर भी चर्चा की. पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा “बिश्केक में राष्ट्रपति पेजेशकियन से मुलाकात हुई. हमने अलग-अलग फील्ड में ईरान के साथ भारत की पुरानी दोस्ती को और मजबूत करने का अपना वादा दोहराया. हम भविष्य में अपने ट्रेड को बढ़ाने और उसमें अलग-अलग तरह के बदलाव लाने की उम्मीद करते हैं. हमने इलाके के मौजूदा हालात पर चर्चा की. भारत हमेशा शांति बनाए रखने की सभी कोशिशों का समर्थन करता रहेगा.”

SCO: भारत के रुख को मिली बड़ी सफलता, आतंकवाद से लड़ने के लिए बनेगा ‘यूनिवर्सल सेंटर’

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?