Home Top News ‘हमारी पूजा-पद्धति अलग, लेकिन हम सब एक हैं’, मैडिसन स्क्वायर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

‘हमारी पूजा-पद्धति अलग, लेकिन हम सब एक हैं’, मैडिसन स्क्वायर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

by Neha Singh 30 August 2026, 8:10 AM IST
30 August 2026, 8:10 AM IST
Mohan Bhagwat

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए “यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन” इवेंट में शामिल हुए. इस इवेंट में अलग-अलग धर्मों के कई बड़े नेताओं ने भी हिस्सा लिया. लोगों को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि भले ही हमारे शरीर, कपड़े और पूजा के तरीके अलग-अलग हों, लेकिन हम एक हैं. यह इवेंट द अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग के साथ मिलकर आयोजित किया गया था.

भागवत ने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग रहते हैं. भारत ने सभी को पनाह दी है. जिन्हें दुनिया में सुरक्षित जगह नहीं मिली, वे भारत आए, जहां उन्हें अपनी जगह मिली.” उन्होंने कहा, “हम RSS के तौर पर सोचते हैं, क्योंकि हमें यह पता है कि दुनिया की इंसानियत एक है, यह हमारा कर्तव्य है कि हम पूरी दुनिया में जाएं और सभी को बताएं कि, अलग-अलग होने के बावजूद, हम एक हैं.”

मुसलमान के साथ बनेगा हिंदूराष्ट्र

भागवत ने कहा, “मुस्लिम भाइयों ने मुझसे एक सवाल पूछा- आप एक हिंदू संगठन हैं, आप हिंदू राष्ट्र देखते हैं, हम मुसलमानों का क्या? क्या आप हमें बाहर निकाल देंगे? मैंने कहा, नहीं, यह हिंदुत्व नहीं है. अगर कोई हिंदू सोचता है कि भारत में कोई मुसलमान नहीं होना चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रहेगा.” उन्होंने कहा, “जहां ‘मैं’ और ‘मेरा’ है, वहां कोई सॉल्यूशन नहीं है. ‘हम’ और ‘हमारा’ ही सॉल्यूशन है.” भागवत ने कहा, “हम सेवा कर रहे हैं. सेवा करते समय हम भेदभाव नहीं देखते. जिसे भी जरूरत है, हम उसकी सेवा कर रहे हैं. हमारे स्वयंसेवक समाज की मदद से एक लाख तीस हजार सर्विस प्रोजेक्ट चला रहे हैं. उन्होंने हर जगह सेवा की और बराबरी से की.”

बिजनेस एग्जीक्यूटिव और कम्युनिटी लीडर्स के साथ मीटिंग

भागवत मंगलवार को RSS के सौ साल पूरे होने के ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम के तहत US पहुंचे. उनके आउटरीच टूर में कनाडा और UK भी शामिल हैं. US में उनका मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में करीब 5,000 लोगों की एक सभा को एड्रेस करने का प्लान था. भागवत ने डायस्पोरा के सदस्यों, इंडियन-अमेरिकन बिजनेस एग्जीक्यूटिव और कम्युनिटी लीडर्स के साथ मीटिंग और चर्चा की है. RSS प्रमुख ने न्यूयॉर्क में भक्ति सेंटर का भी दौरा किया और इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (ISKCON) के संस्थापक और भारतीय आध्यात्मिक गुरु श्रील ए सी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद को श्रद्धांजलि भी दी.

मोहन भागवत के न्यूयॉर्क दौरे से पहले बवाल, US के इस संगठन ने की RSS पर बैन लगाने की मांग

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?