Home Latest News & Updates नेपाल-चीन बॉर्डर से अहमदाबाद का NRI दंपती लापता, 25 साल से न्यूजीलैंड में रह रहा था कपल, टूटा संपर्क

नेपाल-चीन बॉर्डर से अहमदाबाद का NRI दंपती लापता, 25 साल से न्यूजीलैंड में रह रहा था कपल, टूटा संपर्क

by Nikul Patel 29 August 2026, 9:44 PM IST
29 August 2026, 9:44 PM IST
नेपाल-चीन बॉर्डर से अहमदाबाद का NRI दंपती लापता, 25 साल से न्यूजीलैंड में रह रहा था कपल

Nepal Flood: नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच अहमदाबाद निवासी एक दंपती के लापता होने का मामला सामने आया है. अहमदाबाद के मणिनगर स्थित पूजा फ्लैट्स से संबंध रखने वाले मिहिर पटेल और उनकी पत्नी किन्नरी पटेल नेपाल-तिब्बत-चीन बॉर्डर क्षेत्र से लापता बताए जा रहे हैं. गुजरात सरकार की 29 अगस्त की शाम 8 बजे तक की आधिकारिक मिसिंग-पर्सन्स डिटेल शीट में दोनों के नाम दर्ज हैं और दोनों की वर्तमान स्थिति ‘Not Found’ बताई गई है.

आखिरी बार मैसेज के जरिए मिला हालचाल

परिवार के मुताबिक, मिहिर पटेल और किन्नरी पटेल पिछले करीब 25 वर्षों से न्यूजीलैंड में रह रहे हैं. दोनों 21 अगस्त को ऑकलैंड से सिंगापुर और फिर काठमांडू पहुंचे थे. इसके बाद दोनों कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक ग्रुप के साथ नेपाल-चीन बॉर्डर की ओर रवाना हुए. सरकारी रिकॉर्ड में दोनों की यात्रा की तारीख 23 अगस्त 2026, ट्रैवल एजेंसी के तौर पर Richa Tours Pvt. Ltd. और रूट कैलाश मानसरोवर यात्रा via Kerung दर्ज है. दोनों का आखिरी संपर्क 29 अगस्त की सुबह करीब 4:51 बजे बताया गया है. रिकॉर्ड में उनका अहमदाबाद का पता पूजा फ्लैट्स, रामा बाग के पास, मणिनगर और न्यूजीलैंड में निवास दर्ज है. परिवार का कहना है कि दोनों से आखिरी बार मैसेज के जरिए संपर्क हुआ था.

70 लोगों का ग्रुप होने का दावा

परिवार के मुताबिक, दोनों जिस टूर ग्रुप के साथ नेपाल गए थे, उसमें करीब 70 लोग शामिल थे. इसके अलावा करीब 17 से 18 नेपाली परिवार भी वहां मौजूद थे. परिवार का दावा है कि अलग-अलग ट्रैवल एजेंसियों से जुड़े करीब 600 से 700 लोग भी इस पूरे यात्रा समूह का हिस्सा थे. वहीं, इस क्षेत्र में करीब 16 देशों के विदेशी नागरिकों के मौजूद होने की बात भी परिवार की ओर से कही जा रही है. मिहिर पटेल और किन्नरी पटेल के दो बेटे न्यूजीलैंड में रहते हैं. माता-पिता से संपर्क टूटने के बाद दोनों बेटे लगातार जानकारी हासिल करने और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास कर रहे हैं.

25 लोग लापता, संपर्क से बाहर

नेपाल में आई आपदा के बाद गुजरात सरकार की 29 अगस्त को रात 8 बजे तक की सूची में कुल 25 लोगों को मिसिंग, अनकॉन्टेक्टेबल के तौर पर दर्ज किया गया है. इनमें अहमदाबाद से 5, आनंद से 4, राजकोट से 1, वलसाड से 1, सूरत से 4, खेड़ा से 4, अमरेली से 2 और गांधीनगर से 4 लोग शामिल हैं. सूची के अनुसार इनमें कई लोग अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक भी हैं. सरकारी सूची में अहमदाबाद से जुड़े अन्य मामलों में भी लोग संपर्क से बाहर बताए गए हैं.

नेपाल त्रासदी में बचे लोगों की रूह कंपा देने वाली दास्तांः मुझे पता था कि अब मैं मरने वाला हूं…

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?