Home Top News 700 मौतों के बाद नेपाल में फिर जलप्रलय का डर! भोटेकोशी उफनी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में हाई अलर्ट

700 मौतों के बाद नेपाल में फिर जलप्रलय का डर! भोटेकोशी उफनी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में हाई अलर्ट

by Sachin Kumar 30 August 2026, 1:10 PM IST (Updated 30 August 2026, 1:11 PM IST)
30 August 2026, 1:10 PM IST (Updated 30 August 2026, 1:11 PM IST)
Nepal warns rising water levels Bhotekoshi River

Nepal Flood Alert: नेपाल में भीषण बाढ़ से हुई तबाही के बाद भोटेकोशी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है. पानी का प्रवाह बढ़ने के बीच राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है. वहीं, 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 700 के पार पहुंच गई है, जबकि 2,500 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश

रसुवा में नदी के तटीय इलाकों और नेपाल-चीन सीमा के आसपास रहने वाले लोगों पर प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है. लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नुवाकोट और धाडिंग में नदी बेसिन के पास आपातकालीन एजेंसियों को अलर्ट मोड में रखा गया है. अगर वहां पर किसी भी तरह की आपदा का संकेत मिलता है तो बचाव दल तत्काल प्रभाव से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएंगे. बता दें कि यह आपदा नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के गिरने से आई. इस बाढ़ ने कस्बों और गांव के गांव को तबाह कर दिया. हिमालयी सीमा क्षेत्र से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी बाढ़ का पानी अपने साथ नीचे की ओर ले गई.

नेपाल बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 270, दक्षिण कोरिया, जर्मनी और सिंगापुर समेत 30 देशों के लोग लापता

चीन में भी सात लोगों की मौत

NDRRMA ने रविवार को कहा कि बाढ़ से प्रभावित भोटेकोशी नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है. अब लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है. एजेंसी ने कहा कि अधिक जानकारी मिलने के बाद अपडेट दिया जाएगा. हिमालयी देश में अचानक आई बाढ़ के बाद शव मिलने का सिलसिला जारी है. साथ ही रुक-रुककर हो रही बारिश और बढ़ते जलस्तर के बाच एजेंसियां बचाव अभियान चला रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि लापता हुए 2500 लोगों में से करीब 320 लोग लापता हैं. इस आपदा चीन के 7 लोगों की मौत हो गई और 500 से ज्यादा नागरिक लापता हैं.

20,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया

वहीं, विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अचानक आई बाढ़ के बाद 275 से ज्यादा भारतीय और भारतीय मूल के करीब 128 लोग लापता है. इन सभी लोगों से सरकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है, जबकि 108 लोगों को बचा लिया गया है. इस बीच नेपाल सरकार ने खोज और बचाव कार्यों के लिए लगभग 20,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है. साथ ही हेलीकॉप्टर फंसे हुए लोगों को निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए लगातार उड़ानें भर रहे हैं. नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने शनिवार को कहा कि 4500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया और खोज व पुनर्वास कार्य जारी हैं. नेपाल के मौसम विभाग ने शनिवार को देश के अचानक आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों में नई बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है.

नेपाल में अब तक 675 शव मिले, 275 भारतीयों समेत 2400 लापता, तिब्बत में सात लोगों की मौत

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?