PM Modi in Uzbekistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ताशकंद में उज्बेकिस्तान के योग फेडरेशन के एक योग कार्यक्रम में शामिल हुए. विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “उज्बेकिस्तान में योग की बहुत अपील है. यह लोगों और संस्कृतियों को एक साथ ला रहा है और भारत और उज्बेकिस्तान के बीच लोगों के बीच संबंधों को मजबूत कर रहा है.” मंत्रालय ने पीएम मोदी की पार्टिसिपेंट्स के साथ बातचीत करते और योग सेशन देखते हुए तस्वीरें शेयर कीं. पीएम मोदी राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के बुलावे पर 29 से 30 अगस्त तक उज्बेकिस्तान के दो दिन के दौरे पर हैं. यह उज्बेकिस्तान का उनका चौथा दौरा है.
पीएम ने बनाई रील
पीएम ने वहां योगा कर रहे लोगों के साथ रील भी बनाई और उसे एक्स हैंडल पर पोस्ट किया. रील में पीएम कहते हैं “आप लोगों ने बहुत अच्छा योगा किया. यहां सभी उम्र के लोग हैं. मैं मेरे मित्र राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव का धन्यवाद व्यक्त करता हूं, क्योंकि उन्होंने उज्बेकिस्तान को योगा से जोड़ दिया है”. पीएम ने कैप्शन लिखा “उज़्बेकिस्तान को योग पसंद है!”
Uzbekistan loves Yoga! pic.twitter.com/1AtlHCN0kF
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2026
बच्चों ने हिंदी गानों पर डांस किया
प्रधानमंत्री शनिवार को ताशकंद पहुंचे और एयरपोर्ट पर मिर्जियोयेव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. अपने आने के बाद, मोदी ने यांगी उज़्बेकिस्तान पार्क का दौरा किया और उज्बेक राष्ट्रपति के साथ स्वतंत्रता स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने ताशकंद के एक होटल में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की, जहां उन्होंने प्रवासी के कथक और अंदीजान पोल्का प्रदर्शन देखा. उज़्बेक बच्चों ने भारतीय गाने “उड़े जब जब ज़ुल्फे तेरी” पर पीएम को खास डांस दिखाया. मोदी ने पारंपरिक उज्बेक इंस्ट्रूमेंट्स, दोइरा और चांग के साथ तबले का फ्यूजन प्रदर्शन भी देखा.
दो देशों की यात्रा पर पीएम
प्रधानमंत्री भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मज़बूत करने के लिए मिर्जियोयेव के साथ डेलीगेशन-लेवल की बातचीत करने वाले हैं. दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, एनर्जी, एजुकेशन और लोगों के बीच संबंधों में सहयोग की समीक्षा करने की उम्मीद है. पीएम मोदी दो देशों की यात्रा के पहले पड़ाव पर हैं. इसके बाद वे 26वें शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन समिट के लिए किर्गिस्तान भी जाएंगे, जहां वे 1 सितंबर तक रहेंगे. SCO समिट में क्षेत्रीय सहयोग और साझा हितों के मुद्दों पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री मोदी के इन दोनों देशों के दौरे से सेंट्रल एशिया के साथ भारत के रिश्ते और मजबूत होने की उम्मीद है.
मोदी 29 से उज्बेकिस्तान और किर्गिजस्तान दौरे पर, जिनपिंग, पुतिन के सामने रखेंगे भारत का पक्ष
News Source: PTI
