Russia-Ukraine War : चार साल से रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अभी तक किसी खास नतीजे पर पहुंचा है. हालांकि, अमेरिका ने दोनों देशों के बीच में बातचीत करवानी की भी कोशिश की और दोनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडल की भी बातचीत करवाई थी. लेकिन इस बातचीत का कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया. दोनों देशों के बीच युद्ध गहराता जा रहा है और रूस ने यूक्रेन पर गुरुवार की पूरी रात हमले किए. इसी बीच एक खबर सामने आई है कि शुक्रवार को रूसी ड्रोन यूक्रेन की जगह पूर्वी रोमानिया में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग से टकरा गया. इस दौरान दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. वहीं, घटना के जवाब में NATO सदस्य रोमानिया ने एंटी-ड्रोन क्षमताओं को तेजी से हस्तांतरित करने का अनुरोध किया. साथ ही रोमानिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ड्रोन की उड़ान अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है.
रूस ने यूक्रेन पर 232 ड्रोन से किया हमला
वहीं, यूक्रेनी सेना ने शुक्रवार की रात में रूस के करीब 217 ड्रोन मार गिराए और रूस ने इस दौरान 232 ड्रोन से हमला किया था. साथ ही यूक्रेन वायु सेना ने बताया 14 इलाकों में हमला किया गया. वहीं, रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि रोमानियाई हवाई क्षेत्र में रडार से ड्रोन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है.
क्या केरल विधानसभा में हुआ ‘वंदे मातरम’ का अपमान? BJP ने लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
वहीं, हमले के बाद रोमानियाई अधिकारी ने बताया कि जिस ड्रोन से हमला किया गया है वह यूक्रेन पर जारी हमले का एक हिस्सा है. यह ड्रोन एक अपार्टमेंट बिल्डिंग से टकराने के बाद गिर गया और दो व्यक्ति घायल हो गए. इस घटना के जवाब में नाटो सदस्य रोमानिया ने गठबंधन से एंटी-ड्रोन हथियारों को तेजी से स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया.
बिल्डिंग से लोगों को बाहर निकाला गया
रोमानिया सरकार का यह भी कहना है कि जिस बिल्डिंग से ड्रोन टकराया है उसमें दो लोग घायल हो गए और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि वह अमेरिका पर जोर डाल रहे हैं कि वह उन्हें और ज्यादा पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल दें ताकि रूसी ड्रोन से मुकाबला किया जा सके. साथ ही जेलेंस्की ने अब चेतावनी देना शुरू कर दिया है कि अब उनके हथियारों में भारी कमी आने लग गई है.
हमारा स्टॉक खत्म हो रहा : जेलेंस्की
इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि अमेरिका का स्टॉक ईरान युद्ध में इस्तेमाल किया जा रहा है. स्वीडन की यात्रा के दौरान जेलेंस्की ने पत्रकारों से कहा कि मेरा स्पष्ट मानना है कि अमेरिका को इस मामले कदम उठाना चाहिए. साथ ही इस हमले में जोर दे रहे हैं.
कर्नाटक गर्वनर ने स्वीकार किया सिद्धारमैया का इस्तीफा, हाईकमान के साथ मीटिंग करेंगे शिवकुमार
