Home Latest News & Updates दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मूसलाधार बारिश और तेज हवा से ढहा लोको शेड, 8 कर्मचारी गंभीर घायल

दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मूसलाधार बारिश और तेज हवा से ढहा लोको शेड, 8 कर्मचारी गंभीर घायल

by Sanjay Kumar Srivastava 2 September 2026, 5:51 PM IST (Updated 2 September 2026, 6:42 PM IST)
2 September 2026, 5:51 PM IST (Updated 2 September 2026, 6:42 PM IST)
दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मूसलाधार बारिश और तेज हवा से ढहा लोको शेड, 8 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

Loco Shed Collapse: दार्जिलिंग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवा के कारण रेलवे स्टेशन का लोको शेड भरभराकर गिर गया, जिससे आठ रेलवे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों ने तुरंत बचाव व राहत कार्य शुरू करा दिया. सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन के लोको शेड का एक हिस्सा बुधवार को लगातार हो रही बारिश के कारण ढह गया, जिससे आठ कर्मचारी घायल हो गए.

घायल होने के बावजूद सुरक्षा को प्राथमिकता

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के अधिकारी ने बताया कि UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज साइट दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) के प्रभावित कर्मचारियों का बेहतर इलाज किया गया. उन्होंने कहा कि हिम्मत और लगन की मिसाल पेश करते हुए प्रभावित रेलवे कर्मचारियों ने हादसे के तुरंत बाद सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक की आवाजाही को प्राथमिकता दी. उन्होंने अपनी गंभीर चोटों का इलाज कराने से पहले भारी मलबा हटाया. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की प्रवक्ता प्रतीक्षा छेत्री ने कहा कि तेज़ बारिश और तेज़ हवाओं के कारण दार्जिलिंग शहर में ऐतिहासिक लोको शेड का एक हिस्सा ढह गया, जिससे ड्यूटी पर मौजूद आठ रेलवे कर्मचारी घायल हो गए.

मलबा गिरने से ट्रैफिक रुका

उन्होंने बताया कि मुख्य हिल कार्ट रोड के पास स्थित लोको शेड के ढहने से पास की सड़क पर काफी मलबा जमा हो गया, जिससे ट्रैफिक की आवाजाही बाधित हो गई. क्षेत्री ने कहा कि चोट लगने के बावजूद प्रभावित लोकोशेड कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति को संभालने के लिए कदम उठाए. मेडिकल जांच के लिए जाने से पहले टीम ने मिलकर सड़क के किनारे से मलबा हटाया और गाड़ियों की आवाजाही बहाल की. इसके बाद सभी घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए स्थानीय मेडिकल सेंटरों में ले जाया गया.

घटना की जांच शुरू

उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टाफ ने पुष्टि की कि किसी को भी गंभीर या जानलेवा चोट नहीं आई है. घटना के बाद नुकसान का जायजा लेने और बहाली के काम का आकलन करने के लिए दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. IMD के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटों में दार्जिलिंग शहर में 37 मिमी बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार सुबह तक दार्जिलिंग जिले में भारी बारिश का अनुमान जताया है.उधर, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. लोको शेड के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी.

खतरे में ट्रेनों की सुरक्षाः रेलवे में लोको पायलटों से 8 घंटे से अधिक काम लेने पर बढ़ा विवाद

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?