Home Top News बारूद के कारोबार का खौफनाक अंत! आरोपी का घर ढहा, ब्लास्ट में 17 साल की उर्वशी की भी मौत

बारूद के कारोबार का खौफनाक अंत! आरोपी का घर ढहा, ब्लास्ट में 17 साल की उर्वशी की भी मौत

by Sachin Kumar 2 September 2026, 5:48 PM IST (Updated 2 September 2026, 6:24 PM IST)
2 September 2026, 5:48 PM IST (Updated 2 September 2026, 6:24 PM IST)
House Kaushambi cracker factory blast razed

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मोहम्मद मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद प्रशासन ने मुख्य आरोपी के तीन मंजिला मकान को गिरा दिया है. इस धमाके में एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. हादसे में बुरी तरह घायल 17 वर्षीय उर्वशी की प्रयागराज के SRN अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने मुरातगंज बाजार स्थित कहकशां बानो के पटाखे बनाने के गोदाम पर छापा मारा. कहकशां बानो, नौशाद की पत्नी हैं और उन्हें 31 अगस्त को हुए पटाखा फैक्ट्री धमाके के मामले में मुख्य आरोपी बताया गया है.

घर की गिराने की कार्रवाई 11 घंटे तक चली

तलाशी के दौरान गोदाम के दो कमरों से पटाखे से भरे 6 बोरे जब्त किए गए. प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) और कौशांबी पुलिस की एक संयुक्त टीम ने नौशाद के घर को गिराने की कार्रवाई की. वहीं, जिला मजिस्ट्रेट अमित पाल ने बताया कि यह घर प्राधिकरण से जरूरी बिल्डिंग मैप की मंजूरी और अन्य अनुमतियों के बिना बनाया गया था. उन्होंने बताया कि मंगलवार को 6 बजे नौशाद के घर पर एक बुलडोजर तैनात किया गया और 11 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसकी प्रॉपर्टी को मलबे में बदल दिया गया. डीएम ने आगे कहा कि मुख्य आरोपी नौशाद के तीन मंजिला घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है. घर को गिराने का ऑपरेशन मंगलवार की शाम 6 बजे से बुधवार सुबह 5 बजे तक चला.

बॉम्बे HC ने दिशा सालियन केस CBI को सौंपा, 6 साल तक FIR क्यों नहीं? मुंबई पुलिस को फटकारा

मौके पर ही हो गई थी 11 बच्चों की मौत

बताया जा रहा है पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को जब धमाका हुआ तो उस दौरान 11 बच्चों की मौत हो गई. जिला प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबार से जुड़े गोदामों को गिरा दिया था. जिलाधिकारी ने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. नौशाद को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था. साथ ही उसकी भाभी शबाना और भतीजी सायना को भी हिरासत में ले लिया गया. इसके अलावा पुलिस शकील, आदिल और कहकशां बेगम की तलाशी में जुटी है.

पुलिस ने उनके ठिकानों के बारे पता बताने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है. इन सभी छह लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या), 288 (विस्फोटकों के मामले में लापरवाही भरा आचरण), विस्फोटक अधिनियम की धारा 4, 5 और 9-B के तहत मामला दर्ज किया गया है.

NSA के लिए इकट्ठा कर रहे हैं सबूत

अब पुलिस उन सभी लोगों की संपत्ति की पहचान कर रही है जो अवैध रूप से बनाई गई थी. सूत्रों के अनुसार, पुलिस नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाने के लिए सबूत भी इकट्ठा कर रहे हैं. फैक्ट्री को गैर-कानूनी तरीके से लेने देने में कथित लापरवाही के लिए 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया.

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: संपत्ति के लालच में भतीजी ने चाचा को उतारा मौत के घाट, गहने लूटे

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?