Home Top News विजयादशमी पर मोदी का संदेश : समाज को बांटने वाले देश के दुश्मन, अंत में जीत हमारी ही होगी

विजयादशमी पर मोदी का संदेश : समाज को बांटने वाले देश के दुश्मन, अंत में जीत हमारी ही होगी

by Sanjay Kumar Srivastava 20 October 2026, 7:12 PM IST (Updated 20 October 2026, 7:13 PM IST)
20 October 2026, 7:12 PM IST (Updated 20 October 2026, 7:13 PM IST)
विजयादशमी पर PM मोदी का संदेश: समाज को बांटने वाले देश के दुश्मन, अंत में जीत हमारी ही होगी, देशवासियों को दी विजयादशमी की बधाई

Dussehra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें किसी के भरोसे नहीं रहना है. मां भारती के दुश्मनों को पहचानना होगा. समाज को बांटने वाले देश के दुश्मन हैं. कहा कि अंत में जीत हमारी ही होगी. मोदी मंगलवार को दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में आयोजित दशहरा समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने भगवान श्री राम, माता जानकी और बजरंगबली के चरणों में नमन किया और देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

अत्याचार और आतंक के अंत का प्रतीक है यह पर्व

उन्होंने कहा कि आज भारत के हर कोने, गांव और शहर में भगवान श्री राम और उनके आदर्शों के प्रति गहरी आस्था दिखाई देती है. पूरा देश रामलीला के उत्साह में डूबा हुआ है. देशभर में आयोजित होने वाली रामलीलाएं एक ऐसी परंपरा का प्रतीक हैं, जो भगवान श्री राम के आदर्शों और शिक्षाओं को जीवित रखती हैं. विजयादशमी का त्योहार अत्याचार और आतंक के अंत का संदेश देता है और इस शाश्वत विश्वास को दर्शाता है कि अंततः असत्य पर सत्य की ही जीत होती है. कहा कि सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशभर में रामलीलाओं का आयोजन एक ऐसी परंपरा जो भगवान राम के आदर्शों को जीवित रखती है, अत्याचार और आतंक के अंत की घोषणा करती है. असत्य पर सत्य की शाश्वत विजय में विश्वास को फिर से पुष्ट करती है. हमारे लिए केवल एक त्योहार नहीं है बल्कि यह भारत की जीवंत शक्ति है. कहा कि इस राष्ट्र, इसकी संस्कृति और इसके पूर्वजों ने हज़ारों वर्षों से भगवान श्री राम की आराधना की है.

देशवासियों को दी विजयादशमी की बधाई

कहा कि यह आस्था केवल इस बात से नहीं उपजी है कि श्री राम ने राक्षसराज रावण का अंत किया था बल्कि इसलिए भी है क्योंकि भगवान राम ने हमें ऐसे आदर्श दिए हैं, जिनकी मानव इतिहास में कोई मिसाल नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा समारोह में कहा कि विजयादशमी के दिन मैं भगवान श्री राम, माता जानकी और बजरंगबली के चरणों में नमन करता हूं. इस मौके पर उन्होंने सभी देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं. अंत में पीएम मोदी ने रावण के पुतले का दहन किया.

दशहरा पर गोरक्षपीठ में अनुष्ठान : विधि-विधान से योगी ने पूरी की सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा, शंख से गूंजा मंदिर

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?