Home Top News खरगे की रैली स्थल के ‘शुद्धिकरण’ पर भड़कीं प्रियंका गांधी! PM मोदी से बोलीं- FIR दर्ज कराएं

खरगे की रैली स्थल के ‘शुद्धिकरण’ पर भड़कीं प्रियंका गांधी! PM मोदी से बोलीं- FIR दर्ज कराएं

by Sachin Kumar 30 August 2026, 3:40 PM IST (Updated 30 August 2026, 3:41 PM IST)
30 August 2026, 3:40 PM IST (Updated 30 August 2026, 3:41 PM IST)
PM FIR filed against culprits SC/ST Act

Mallikarjun Kharge: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के स्थल पर कथित शुद्धिकरण किए जाने को लेकर सियासी घमासान मच गया है. इस मामले को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वास्तव में संविधान का सम्मान करते हैं, तो सभा स्थल का शुद्धिकरण करने वाले लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए. प्रियंका ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शुद्धिकरण की रस्म निभाने वालों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए.

BJP-RSS ने मंच का शुद्धिकरण किया

कांग्रेस महासचिव ने ‘X’ की एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में एक रैली को संबोधित किया था. इसके बाद बीजेपी-आरएसएस के लोगों ने उनके मंच का शुद्धिकरण कर दिया. यह न केवल बेहद निंदनीय और शर्मनाक है बल्कि हमारे संविधान का गंभीर उल्लंघन है. प्रियंका गांधी ने कहा कि 20 दिन बीत चुके हैं लेकिन मोदी सरकार ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सच में हमारे संविधान का अपमान करते हैं तो उन्हें यह पक्का करना चाहिए कि उनके खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए.

‘सत्ता में रहने के लिए किसी भी हद जा सकती है BJP’, मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा केंद्र पर निशाना

भारतीय संविधान के अनुसार अपराध है

लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो भी शेयर किया. उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी उन लोगों के खिलाफ FIR का आदेश दें जिन्होंने खरगे की रैली वाली जगह का शुद्धिकरण किया. राहुल ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार यह एक अपराध है. कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह हरकत छुआछूत के बराबर है और इसके लिए आरएसएस-बीजेपी जिम्मेदार है. उन्होंने मांग की कि SC/ST एक्ट में यह मामला दर्ज किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के 20 दिन बात भी कोई कार्रवाई नहीं की गई.

केंद्र की जिम्मेदारी है कि मामला दर्ज करें

कांग्रेस नेता कहा कि यह घटना बीजेपी-आरएसएस के लोगों की सोच को दर्शाता है और छुआछूत को बढ़ावा देता है. वे नहीं चाहते हैं कि दलित तरक्की करें और सम्मान के साथ जीवन जीए. उन्होंने आगे कहा कि हम कांग्रेस अध्यक्ष के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. यह केंद्र और राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि खरगे को न्याय मिले. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेश भट्ट ने शुद्धिकरण का बचाव किया और प्रधानमंत्री मोदी इस मामले में चुप्पी साधे रहे. अब हम मांग करते हैं कि जिन्होंने ऐसी हरकतें की है उन पर जल्द से जल्द FIR दर्ज की जाए.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कराया गया अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की टीम की गई तैनात

News S ource: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?