Home Latest News & Updates गोवा में ‘गोय राखोन यात्रा’ का समापन: 18 अक्टूबर को मडगांव में राहुल की जनसभा, 28 दिनों तक चला अभियान

गोवा में ‘गोय राखोन यात्रा’ का समापन: 18 अक्टूबर को मडगांव में राहुल की जनसभा, 28 दिनों तक चला अभियान

by Sanjay Kumar Srivastava 17 October 2026, 6:34 PM IST (Updated 17 October 2026, 6:35 PM IST)
17 October 2026, 6:34 PM IST (Updated 17 October 2026, 6:35 PM IST)
गोवा में 'गोय राखोन यात्रा' का समापन: 18 अक्टूबर को मडगांव में राहुल गांधी की जनसभा , 28 दिनों तक चला जनसंपर्क अभियान

RAHUL GANDHI: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार (18 अक्तूबर) को गोवा में पार्टी के जनसंपर्क अभियान ‘गोय राखोन यात्रा’ में हिस्सा लेंगे और मडगांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने शनिवार को बताया कि इस जनसभा के साथ ही 28 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा संपन्न हो जाएगी. 22 सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा तटीय राज्य के सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी है. कांग्रेस ने इस अभियान को गोवा की जमीन, पहचान, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने वाले एक आंदोलन के रूप में पेश किया है, जिसके जरिए पार्टी राज्य भर के लोगों तक पहुंची है.

बदलाव, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जन सुरक्षा बना मुद्दा

कांग्रेस के इस अभियान में जमीन के उपयोग में बदलाव, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जन सुरक्षा और गोवा की विशिष्ट सामाजिक व सांस्कृतिक पहचान को बचाए रखने जैसे मुद्दे उठाए गए हैं. यह अभियान 2027 के गोवा विधानसभा चुनावों से पहले चलाया जा रहा है. इसके जरिए विपक्षी पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, जिनमें सत्ताधारी BJP के निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं,से समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है. चोडनकर ने बताया कि राहुल गांधी को पहले भी इस यात्रा में शामिल होना था, लेकिन दिल्ली में मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के कारण उन्हें अपना दौरा टालना पड़ा था.

1 नवंबर को दिल्ली में रैली

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के शामिल होने से कांग्रेस के इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी. उधर, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली करने की अनुमति दे दी है और इस कार्यक्रम के लिए ‘नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) जारी कर दिया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. 30 सितंबर को, ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन ने SIR विवाद को लेकर एक संयुक्त कार्य योजना को अंतिम रूप दिया. इसमें रैलियां और ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ शामिल है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि सभी दल इस बात पर सहमत हैं कि चुनाव EVM की जगह बैलेट पेपर से होने चाहिए.

पुलिस ने जारी की NOC

इसके बाद, खड़गे ने कहा कि पार्टी 1 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली आयोजित करेगी. पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में एक रैली करने की योजना बनाई है और इसके लिए दिल्ली पुलिस से जरूरी NOC मांगी थी. तय विरोध स्थल पर रैली करने के लिए 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक की अवधि के लिए NOC जारी कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि प्रस्तावित रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक का सही प्रबंधन करने और कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस, आयोजकों, ट्रैफिक पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय कर रही है.

‘SIR रोल बैक’ नारे के साथ फिर इकट्ठा हुए लोग, जंतर-मंतर वापस सौंपने का उठाया मुद्दा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?