Home Latest News & Updates धार्मिक पर्यटन से बदली मध्य प्रदेश की तस्वीर! CM मोहन यादव बोले- प्रदेश के विकास को मिली नई रफ्तार

धार्मिक पर्यटन से बदली मध्य प्रदेश की तस्वीर! CM मोहन यादव बोले- प्रदेश के विकास को मिली नई रफ्तार

by Nitin Thakur 4 September 2026, 7:57 PM IST
4 September 2026, 7:57 PM IST
CM Mohan Yadav state development gained momentum

MP News : मध्य प्रदेश की राजधानी में व्यापारियों को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले पर पूरी गंभीरता से नजर रख रही है. राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में हर विषय को रख रही है. राज्य सरकार व्यापारियों की वर्षों पुरानी समस्या का बेहतर समाधान निकालने का हर संभव प्रयास करेगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई भी दी.

जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग

इसे लेकर मुख्यमंत्री ने 4 सितंबर को मीडिया से कहा कि पर्वों और त्योहारों के बीच हम अपनी सभी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध हैं. भोपाल से जुड़ी सभी कठिनाइयों और विषयों को हम सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी गंभीरता से रख रहे हैं. सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, उसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हम व्यापारियों और स्थानीयवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करेंगे. सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हमारा पक्ष भी मजबूती से रखा जाएगा. वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हर संभव प्रयास करेगी.

CM मोहन यादव ने की केन-बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा, अधिकारियों को लोगों की समस्या समझने का निर्देश

सीएम ने दी जन्माष्टमी हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. साथ ही आज कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती भी है. आज मैं जानापाव जा रहा हूं, जहां महर्षि परशुराम जी ने भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था. इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.

देवस्थानों पर विशेष ध्यान

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि देवस्थानों के विकास से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है. श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के प्रति एक नया वातावरण बना है. वर्ष 2022 तक जहां उज्जैन में लगभग 60-70 लाख श्रद्धालु एवं पर्यटक आते थे, वहीं आज यह संख्या करोड़ों में पहुंच गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी विकास किया जा रहा है. वहां श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या बढ़े, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हों और इन क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो.

चित्रकूट में मंदाकिनी का खौफनाक मंजर, पीड़ितों का दर्द बांटने खुद ग्राउंड पर उतरे CM डॉ. मोहन यादव

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?