Home Latest News & Updates मध्य प्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना होगी शुरू, बड़नगर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क

मध्य प्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना होगी शुरू, बड़नगर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क

by Nitin Thakur 18 October 2026, 7:11 PM IST
18 October 2026, 7:11 PM IST
मध्य प्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना होगी शुरू,बड़नगर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क : मुख्य मंत्री

MP News: मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू की जायेगी. बड़नगर में कवि प्रदीप सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बड़नगर में फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय किसानों एवं युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे. भाट पचलाना और इंगोरिया में नये सांदीपनि विद्यालय खोले जाएंगे. उज्जैन और आगर में आलू प्रसंस्करण की नई यूनिट प्रारंभ हो रही है, जो प्रदेश के 35 जिलों के किसानों से आलू खरीदेगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा.

बड़नगर में गीता भवन का भी होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ की तैयारी के लिये 25 हजार करोड़ के विभिन्न विकास कार्य प्रगतिरत हैं. मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा योजना पुनः प्रारंभ की गई है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुआ है. दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं. कहा कि प्रदेश सरकार ने एशिया से विलुप्त हो चुके चीतों को पुनः प्रदेश में स्थापित करने का कार्य किया है. सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरो को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है तथा आवश्यकता पर एयर एम्बुलेंस एवं हेली सेवा के माध्यम से निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जायेगा. प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो गया है, मध्य प्रदेश लाल सलाम को आखिरी सलाम करने वाला प्रदेश बन गया है. बड़नगर में गीता भवन का निर्माण भी होगा.

लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों का विवरण

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण और भूमि-पूजन किये गये कार्यों में मुख्य रूप से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत ग्राम पंचायत गजनीखेड़ी में मां चामुंडा मंदिर परिसर में 16 कमरों की धर्मशाला, टीन शेड, सामुदायिक भवन, शौचालय निर्माण, पेयजल व्यवस्था हेतु पानी की टंकी, 3.00 किमी वाटर रिटेंशन कार्य, चारभुजा मंदिर से माताजी मंदिर तक सीसी रोड, गार्डन से शौचालय की ओर तथा मुख्य द्वार से श्मशान की ओर सीसी रोड, माताजी परिसर की बाउण्ड्रीवाल, विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन, सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य शामिल हैं.

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन भीडावद, मौलाना, बीराखेड़ी, दुनातला, पलदुना, बड़िया एवं सिविल अस्पताल बड़नगर का उन्नयन कार्य, पीआईयू. अंतर्गत इण्डोर स्टेडियम एवं स्विमिंग पूल का निर्माण तथा नगर पालिका परिषद बड़नगर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया. प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरात्रि के अवसर पर देवी स्वरूपा जो कन्याओं का पूजन किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन भी किया.

मध्य प्रदेश में गांव-गांव तक पहुंचेंगी बेहतर सड़कें, मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया 46 सड़कों का भूमि पूजन

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?