Home Latest News & Updates गेहूं खरीद में मध्य प्रदेश देश में नंबर-1, रिकॉर्ड 14 लाख किसानों से खरीदा 1.04 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं

गेहूं खरीद में मध्य प्रदेश देश में नंबर-1, रिकॉर्ड 14 लाख किसानों से खरीदा 1.04 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं

by Nitin Thakur 29 May 2026, 5:48 PM IST (Updated 30 May 2026, 11:51 AM IST)
29 May 2026, 5:48 PM IST (Updated 30 May 2026, 11:51 AM IST)
cm mohan yadav

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश के अन्नदाताओं और नागरिकों को एक बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने एक विशेष संदेश जारी कर घोषणा की है कि पूरे देश में सर्वाधिक संख्या में किसानों से गेहूं खरीदने के मामले में मध्य प्रदेश नंबर-1 राज्य बन गया है. राज्य सरकार ने इस सीजन में अपने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 1 करोड़ 4 लाख 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं का बंपर खरीद किया है. सीएम ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनके हित हमेशा सर्वोपरि रहेंगे.

सबसे लंबे समय तक जारी रही खरीदी व्यवस्था

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश न केवल सर्वाधिक किसानों से गेहूं खरीदने में पहले स्थान पर रहा, बल्कि पूरे देश में सबसे लंबे समय तक सुचारु रूप से गेहूं खरीदी की व्यवस्था जारी रखने वाला राज्य भी मध्य प्रदेश ही है. कुल पैदावार और खरीद की मात्रा के लिहाज से देखा जाए तो पंजाब के बाद मध्य प्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य बनकर उभरा है, जिसने इतनी ज्यादा मात्रा में गेहूं की सरकारी खरीदी सुनिश्चित की है.

छोटे और मध्यम किसानों को दी गई प्राथमिकता

इस वर्ष की खरीद नीति की सबसे बड़ी खासियत का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि मध्य प्रदेश में पहली बार छोटे और मध्यम श्रेणी के किसानों का गेहूं प्राथमिकता के आधार पर खरीदने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया. नीति के तहत लघु किसानों से लगभग 32.72 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया. पूरे प्रदेश में लगभग पौने चौदह लाख 13.75 लाखद्ध से अधिक किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा गया है. जिन भी किसानों ने खरीद के लिए पंजीयन कराया था, उनका शत प्रतिशत गेहूं सुरक्षित तरीके से गोदामों तक पहुंचाया जा चुका है.

खातों में पहुंचे 24 हजार करोड़

डॉ. यादव ने कहा कि मध्य और पश्चिम एशिया में उत्पन्न वैश्विक विषम परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद सरकार ने किसानों के आर्थिक हितों को कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया. किसान कल्याण वर्ष में यह परिणाम बेहद खास है. सरकार ने इस पूरी खरीदी के बदले किसानों के बैंक खातों में 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विशाल धनराशि सीधे प्रेषित की है. इस बार राज्य सरकार ने निर्धारित समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर 40 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस जोडक़र, कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से गेहूं खरीदा है. मुख्यमंत्री ने दोहराया कि आने वाले समय में भी एमएसपी में क्रमिक बढ़ोतरी की जाएगी और किसान कल्याण के कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी.

PM मोदी की अपील का हुआ असर! सीएम मोहन ने मंत्रियों के साथ किया टूरिस्ट बस में सफर; फिर कही ये बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?