Best Colours for Dark Skin: फैशन की दुनिया में अब धीरे-धीरे ये सोच बदल रही है कि सिर्फ फेयर स्किन पर ही हर कलर अच्छे लगते हैं. आज डार्क स्किन टोन को खूबसूरती और कॉन्फिडेंस का सिंबल माना जाता है. सही कलर का सिलेक्शन हो, तो डार्क स्किन पर एथनिक आउटफिट्स बहुत रॉयल, एलिगेंट और ग्लैमरस लगते हैं. खास बात ये है कि डीप स्किन टोन पर कई ऐसे कलर्स खिलकर आते हैं जो दूसरे स्किन टोन पर उतने खास नहीं लगते. इसलिए जरूरी है कि ऐसे शेड्स चुने जाएं जो आपकी नेचुरल ब्यूटी को और निखारें. यही वजह है कि आज हम ऐसे कलर्स के आउटफिट्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो डार्क स्किन टोन पर सबसे ज्यादा खिलते हैं.

रॉयल ब्लू
अगर डार्क स्किन टोन के लिए सबसे खूबसूरत कल्स की बात करें, तो रॉयल ब्लू सबसे टॉप पर आता है. ये कलर स्किन के साथ शानदार कॉन्ट्रास्ट बनाता है और पूरे लुक को क्लासी बना देता है. शादी, पार्टी या फेस्टिव सीजन में रॉयल ब्लू सिल्क साड़ी, लहंगा या अनारकली शानदार लगते हैं.

ब्राइट येलो
ब्राइट येलो कलर भी डार्क स्किन पर कमाल का लगता है. ये रंग चेहरे पर एक अलग ग्लो एड कर देता है. हल्दी फंक्शन हो या डे टाइम फेस्टिव लुक, येलो शरारा या फ्लोई सूट आपको काफी फ्रेश और स्टाइलिश दिखाता है. इसी तरह मैजेंटा और हॉट पिंक जैसे ब्राइट कलर भी डार्क स्किन पर बहुत खूबसूरत लगते हैं.

एमरल्ड ग्रीन
अगर आपको रिच और ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो एमरल्ड ग्रीन और बॉटल ग्रीन जैसे डार्क ग्रीन कलर परफेक्ट रहेंगे. खासतौर पर कांजीवरम साड़ी या हेवी एम्ब्रॉयडरी वाले आउटफिट्स में ये कलर बहुत रॉयल लगते हैं. गोल्ड जरी और टेंपल जूलरी के साथ इनका कॉम्बिनेशन किसी भी वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट है.
90s का Sheer Lipstick Trend फिर आया लौटकर! अब बोल्ड नहीं, सॉफ्ट और नेचुरल लिप्स का है जमाना

डीप रेड
डीप रेड और क्रिमसन जैसे कलर्स तो लगभग हर स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं. हालांकि, डार्क स्किन पर इनकी रिचनेस और भी ज्यादा निखरकर आती है. शादी-ब्याह और त्योहारों में रेड लहंगा, बनारसी साड़ी या अनारकली हमेशा एवरग्रीन ऑप्शन माने जाते हैं.

गोल्डन और कॉपर
मेटैलिक कलर्स की बात करें तो गोल्ड, ब्रॉन्ज और कॉपर डार्क स्किन टोन के सबसे अच्छे दोस्त माने जाते हैं. गोल्ड टिश्यू साड़ी, सिल्वर सीक्विन वर्क या कॉपर शेड्स शाम के फंक्शन में बहुत ग्लैमरस लुक देते हैं.

ये रंग भी नहीं कम
इसके अलावा पर्पल, वायलेट, कोरल और टेंजरिन जैसे रंग भी डार्क स्किन पर बहुत अट्रैक्टिव लगते हैं. खासकर फोटोज में ये शेड्स काफी खूबसूरत दिखते हैं. वहीं, अगर आपको हल्के और सॉफ्ट कलर पसंद हैं, तो आइवरी और क्रीम जैसे शेड्स ट्राई किए जा सकते हैं.
कांजीवरम साड़ी से ट्रेडिशनल जूलरी तक, South Indian Actress के एथनिक लुक्स से लें फैशन इंस्पिरेशन
