Home Latest News & Updates मध्य प्रदेश में भीषण हादसाः श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 की मौत और 40 गंभीर, CM ने जताया दुख

मध्य प्रदेश में भीषण हादसाः श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 की मौत और 40 गंभीर, CM ने जताया दुख

by Sanjay Kumar Srivastava 30 May 2026, 1:32 PM IST
30 May 2026, 1:32 PM IST
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 की मौत और 40 गंभीर घायल, CM मोहन यादव ने जताया दुख

Road Accident: मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जबकि 40 लोग गंभीर घायल हो गए. सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जिलाधिकारी ने डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न की जाए. उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए. हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है.मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और संबल योजना के तहत अतिरिक्त 4-4 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे. मध्य प्रदेश में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से छह लोगों की मौत हो गई और 40 गंभीर घायल हो गए.

पदमनिया से बिजौरा जा रहे थे श्रद्धालु

हादसा उमरिया और अनुपपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र करनपत्थर थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव में हुआ. घायलों का इलाज शहडोल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सभी ग्रामीण धार्मिक अनुष्ठान व पूजा-अर्चना में शामिल होने के लिए पदमनिया से बिजौरा जा रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि अनूपपुर जिले के गिंजरी गांव के निवासी शुक्रवार को अपने परिवार के साथ तिवनी जंगल में पूजा करने पहुंचे. शाम को लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया पर पलट गई. हादसे के बाद ट्रॉली में सवार श्रद्धालु सड़क से करीब 10 फीट नीचे खाई में गिर गए. घटना के वक्त ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे. घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा से पाली अस्पताल पहुंचाया गया.

ड्राइवर की लापरवाही से दुर्घटना

अचानक बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. जिन लोगों को गंभीर चोटें आईं, उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल में जमा हो गए. देर शाम तक अस्पताल परिसर में भीड़ लगी रही. प्रारंभिक जानकारी से पता चला कि तेज गति और ड्राइवर की लापरवाही से दुर्घटना हुई. गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 8 लाख

अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि मैंने शहडोल मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और घायल मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. सभी घायलों के लिए उच्चतम गुणवत्ता वाले उपचार सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं. इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और संबल योजना के तहत अतिरिक्त 4-4 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे.

हमीरपुर पुल हादसे में बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव एजेंसी और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ FIR दर्ज

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?