Home Top News हमीरपुर पुल हादसे में बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव एजेंसी और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ FIR दर्ज

हमीरपुर पुल हादसे में बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव एजेंसी और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ FIR दर्ज

by Sachin Kumar 30 May 2026, 12:03 PM IST (Updated 30 May 2026, 12:55 PM IST)
30 May 2026, 12:03 PM IST (Updated 30 May 2026, 12:55 PM IST)
Hamirpur bridge collapse Case lodged executing agency

Hamirpur Bridge Accident : हमीरपुर की बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने की वजह से छह लोगों की मौत हो गई. अब इस मामले में सरकार ने कार्रवाई की है. पुलिस ने एग्जीक्यूटिव एजेंसी और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि हादसे की वजह सरकारी काम में लापरवाही और ढिलाई बरतने की बात बताई जा रही है. वहीं, स्टेट ब्रिज कॉर्पोरेशन के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर दिलीप कुमार की शिकायत पर शुक्रवार को कुरारा पुलिस स्टेशन में कंपनी के मालिक समेत दो लोगों पर FIR दर्ज कर ली गई.

सहायक इंजीनियर को भी कर दिया था सस्पेंड

इसके अलावा घटना के बाद लापरवाही के आरोप में एक असिस्टेंट इंजीनियर को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना 28 और 29 मई की रात करीब 3 बजे हुई. इस पुल का एक हिस्सा भारी तूफान आने की वजह से ढह गया. इसके कारण 6 मजदूरों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि पुल बनाने के काम में लगे कई मजदूर स्लैब के ऊपरी हिस्से पर सो रहे थे और उसी दौरान यह पुल ढह गया. यह पुल हमीरपुर शहर से करीब 25KM दूर बेतवा नदी पर बन रहा है. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है.

जापान-इटली जैसा न हो जाए हाल: AP में 58% परिवारों में एक बच्चा, गिरती जन्म दर रोकने को नायडू का है ये प्लान

तकनीकी टीम से मांगी रिपोर्ट

वहीं, भारी दबाव के बाद हादसे की जांच तेज कर दी गई है और तकनीकी टीमों से इसके बारे में विस्तार से रिपोर्ट मांगी गई है. साथ ही जांच निर्माण कार्य की गुणवत्ता, व्यवस्था और अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी हो रही है. दूसरी तरफ वरिष्ठ अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं यह जांच निष्पक्ष और जल्द से जल्द होनी चाहिए. इसके अलावा प्रदेश सरकार ने भी स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में कोई घटना होती है तो उसकी गंभीरता से जांच होगी. साथ ही सरकार ने भी कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

इन मजदूरों की हुई मौत

पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों में राजेश पाल (42) पुष्पेंद्र चौहान (34), सभाजीत (30), सावंत यादव (28), लोकेन्द्र, (22) और कुलदीप निषाद (19) शामिल हैं. वहीं, अवधेश निषाद, कल्लू यादव और राजेश निषाद घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.

Strait of Hormuz से परमाणु हथियार तक, US-Iran के बीच समझौते पर जारी हाई वोल्टेज ड्रामा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?