Home Latest News & Updates 53 साल के रिटायर्ड आर्मी मेजर को “हनी-ट्रैप” में फंसाकर ऐंठे लाखों, दो साल से कर रही थी ब्लैकमेल

53 साल के रिटायर्ड आर्मी मेजर को “हनी-ट्रैप” में फंसाकर ऐंठे लाखों, दो साल से कर रही थी ब्लैकमेल

by Neha Singh 16 July 2026, 11:28 AM IST (Updated 16 July 2026, 11:50 AM IST)
16 July 2026, 11:28 AM IST (Updated 16 July 2026, 11:50 AM IST)
Thane Honey Trap

Thane Honey Trap: महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे शहर की एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है. महिला पर आरोप है कि उसने 53 साल के रिटायर्ड आर्मी मेजर को “हनी-ट्रैप” में फंसाया और झूठे क्रिमिनल केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये ऐंठ लिए. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पीड़ित अभी राजस्थान के भीलवाड़ा में रहता है. उसने आरोप लगाया है कि ठाणे के बालकुम पाड़ा की रहने वाली आरोपी ने अप्रैल 2024 से मई 2026 के बीच दो साल तक उसे ब्लैकमेल किया.

झूठे केस में फंसाकर ऐंठे पैसे

कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि उसने कथित तौर पर पीड़ित की चुनी हुई तस्वीरें, वीडियो और फोन रिकॉर्डिंग इकट्ठा करके “हनी-ट्रैप” किया और पैसे की मांग पूरी न करने पर उसे झूठे केस में “फंसाने” की धमकी दी. आरोपी ने पीड़ित के खिलाफ रेप और शादी का झूठा वादा करने के आरोप में भी केस दर्ज कराया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने बताया कि जब वह न्यायिक हिरासत में था, तो महिला ने कथित तौर पर उसके रिश्तेदार से 20 लाख रुपये ऐंठ लिए.

बढ़ती गई डिमांंड

वह यहीं नहीं रुकी. उसका लालच बढ़ता गया तो उसने बाद में महिला ने 15 लाख रुपये और मांगे. पुलिस ने बताया कि उसने साजिश रचने और पैसे ऐंठने के लिए भीलवाड़ा और ठाणे के वकीलों से सलाह ली थी. पीड़ित की शिकायत के आधार पर, कपूरबावड़ी पुलिस ने मंगलवार को महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें 318(4) (धोखाधड़ी), 308(2) (जबरन वसूली), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 248(b) (चोट पहुंचाने के इरादे से अपराध का झूठा आरोप लगाना) शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच चल रही है.

दोस्ती से होती है शुरुआत

इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां ठग लड़कियों ने ऑर्मी और पुलिस ऑफिसर को ब्लैकमेल करके और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐठे हैं. ये ठग लड़कियां सोशल मीडिया के जरिए उनसे संपर्क करती हैं और दोस्ती करती हैं. बातचीत और वीडियो कॉल के दौरान सैनिक की अश्लील तस्वीरें या वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर लिए जाते हैं. इसके बाद ये उनसे पैसों की डिमांड करती हैं और उन्हें रेप जैसे गंभीर केस में फंसाने की धमकी देती हैं. ऐसे मामलों में सूझ-बूझ से काम लेना और पुलिस से संपर्क करना जरूरी है.

मैरिज ऐप्स पर ‘प्यार का जाल’: 500 महिलाएं…2 करोड़ की ठगी, ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में शातिर जालसाज

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?