Home Latest News & Updates पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, मोगा से 17 गिरफ्तार, आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, मोगा से 17 गिरफ्तार, आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम

by Sachin Kumar 21 July 2026, 2:54 PM IST (Updated 21 July 2026, 3:33 PM IST)
21 July 2026, 2:54 PM IST (Updated 21 July 2026, 3:33 PM IST)
Major success for Punjab Police

Punjab News : पंजाब के मोगा में पुलिस ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), विस्फोटक सामग्री, एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और मैगजीन सहित 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल बरामद की है. पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में इस पूरे मामले के तार विदेश में बैठे एक कथित मास्टरमाइंड से जुड़े हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

साजिश का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वर्तमान में ब्रिटेन (UK) में रह रहा और कथित रूप से आपराधिक गतिविधियों में शामिल इकबाल सिंह उर्फ रवि ढालीवाल इस साजिश का मास्टरमाइंड था. आरोप है कि उसी के निर्देश पर आरोपियों ने मोगा के थाना सदर पर ग्रेनेड हमला किया था. जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में आईईडी लगाकर बड़े विस्फोट की साजिश भी रची गई थी, जिसे समय रहते पुलिस ने विफल कर दिया.

17 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोगा पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके कब्जे से एक आईईडी, विस्फोटक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और मैगजीन सहित 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल बरामद की है. पुलिस का मानना है कि बरामद सामान का इस्तेमाल किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था.

UP 2027: SP के ‘PDA’ को मात देने के लिए BJP ने कसी कमर, बूथ मजबूती से होगी विपक्षी फॉर्मूले की काट

इस मामले में थाना सदर मोगा में भारतीय न्याय संहिता (BNS), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), विस्फोटक अधिनियम तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाव अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है.

साजिश में कौन हैं शामिल?

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे, आरोपियों के संपर्क किन-किन लोगों से थे और उन्हें किस तरह की मदद मिल रही थी. साथ ही विदेश में बैठे कथित मास्टरमाइंड और उसके नेटवर्क की भूमिका की भी विस्तृत जांच की जा रही है.

पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में आतंकवादी नेटवर्क और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी आतंकी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा और राज्य की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए सभी एजेंसियां समन्वय के साथ कार्रवाई कर रही हैं.

‘हो सकता है कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा लिखना न आता…’ धर्मेंद्र प्रधान पर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?