Home Latest News & Updates कासगंज की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल; कई नाबालिग भी शामिल

कासगंज की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल; कई नाबालिग भी शामिल

by Live Times 31 May 2026, 4:48 PM IST
31 May 2026, 4:48 PM IST
Massive Explosion Firecracker Factory Kasganj

UP News : उत्तर प्रदेश के कासगंज से बड़ी खबर सामने आई है. सोरो कोतवाली क्षेत्र के नगला पटिया गांव के पास एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया. हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें कई नाबालिग बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है. जहां एक 16 वर्षीय रिहान नाम के किशोर की मौत हो गई. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शुरुआती जांच में फैक्ट्री दूसरे के नाम पर संचालित होने और नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने की बात भी सामने आई है.

गांव में मची अफरा-तफरी

कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र स्थित नगला पटिया गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी. हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे. आग और धमाके की चपेट में आने से 5 मजदूर रिहान, मौनू, सुनील, अजय, रवि, गंभीर रूप से झुलस गए. इसमें अलीगढ़ उपचार के दौरान रिहान ने दम तोड़ दिया.

पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घायलों में कुछ मजदूर 40 से 80 प्रतिशत तक झुलसे बताए जा रहे हैं. गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है.

Chamba Accident: पर्यटकों से भरी कार खाई में गिरी, हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

नाबालिग बच्चों से करवाया जा रहा था काम

हादसे के बाद पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि फैक्ट्री कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति के नाम पर संचालित की जा रही थी. वहीं, फैक्ट्री में नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने की बात ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची थी. आग पर काबू पा लिया गया. पांच लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. मामले की जांच की जा रही है. फैक्ट्री के संचालन और सुरक्षा मानकों की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

योगी सरकार का बड़ा फैसला! 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त; मेरिट को केंद्र में रखा

कासगंज से आर्येन्द्र सिंह की रिपोर्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?