Home Latest News & Updates राजनाथ सिंह ने छात्रों को दिखाया सफलता का रास्ता! बोले- न्याय और समानता के मूल्यों को जीवन में उतारें

राजनाथ सिंह ने छात्रों को दिखाया सफलता का रास्ता! बोले- न्याय और समानता के मूल्यों को जीवन में उतारें

by Rajeev Ojha 29 August 2026, 5:43 PM IST (Updated 29 August 2026, 5:44 PM IST)
29 August 2026, 5:43 PM IST (Updated 29 August 2026, 5:44 PM IST)
Rajnath Singh 11th Convocation BBA University Lucknow

UP News : बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित किया. समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल और विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर स्थापित यह शैक्षिक संस्थान उनके संसदीय क्षेत्र में है. उन्होंने विद्यार्थियों से Justice, Equality और Liberty के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया.

हमारा काम केवल कर्म करना : रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें यह मानना होगा कि कोई न कोई सुपर पावर है और हमारा काम केवल कर्म करना है. काम कभी छोटे मन से नहीं करना चाहिए। उन्होंने अहंकार से बचने की सीख देते हुए कहा कि किसी संख्या के आगे लगा हुआ दशमलव उसकी वैल्यू कम कर देता है. इसी तरह व्यक्ति के भीतर अहंकार आ जाए तो उसकी वास्तविक वैल्यू कम हो जाती है.

डॉ. आंबेडकर के जीवन का उदाहरण देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि बचपन में सामाजिक भेदभाव का सामना करने के बावजूद उन्होंने हिंसा का रास्ता नहीं चुना. उन्होंने अपने आक्रोश को सकारात्मक दिशा दी और शिक्षा को अपना हथियार बनाया. विदेश में सुखपूर्वक जीवन बिताने का अवसर होने के बावजूद वह भारत लौटे और सामाजिक अन्याय एवं बुराइयों के खिलाफ लोकतांत्रिक तथा संवैधानिक तरीके से संघर्ष किया.

नई संभावनाओं के द्वार खोलने का माध्यम

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आज मिलने वाली डिग्री उनकी मंजिल नहीं, बल्कि नई संभावनाओं के द्वार खोलने का माध्यम है. नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. वेंकटरमन रामकृष्णन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भौतिक विज्ञान की पढ़ाई की, लेकिन आगे चलकर जीव विज्ञान के क्षेत्र में कार्य किया और वर्ष 2009 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया.

बिहार में राजनाथ सिंह ने चुनावी मंच से कांग्रेस–RJD पर साधा निशानाः कहा- सुशासन बनाम जंगल राज की लड़ाई

रक्षा मंत्री ने भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय देश में रॉकेट साइकिल और बैलगाड़ी से ले जाए जाते थे, लेकिन आज भारत मंगल तक पहुंच चुका है. अंतरिक्ष में निजी अंतरिक्ष स्टेशन और मानव मिशन की दिशा में भी देश आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ के पीछे ‘बिलीव इन इंडिया’ की भावना काम कर रही है. आज भारत अंतरिक्ष, इनोवेशन, स्टार्टअप और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

दुनिया भारत की बात ध्यान से सुनती है

उन्होंने कहा कि एक समय विदेशी अखबार भारत के अंतरिक्ष अभियानों का मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज दुनिया भारत की बात ध्यान से सुनती है. भारत अब केवल नियमों का पालन करने वाला देश नहीं, बल्कि नियम बनाने की स्थिति में भी पहुंच रहा है. युवाओं के आत्मविश्वास और उनकी प्रतिभा के दम पर भारत को सुपरपावर बनने से कोई रोक नहीं सकता. दीक्षांत समारोह में 8,551 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं, जबकि 22 विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया गया. रक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया.

‘टेंशन लेना नहीं, टेंशन देना है’ : ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जीवन में चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि टेंशन लेना नहीं, टेंशन देना है. उन्होंने डॉ. आंबेडकर के जीवन को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके भीतर पद की गर्मी को बर्दाश्त करने की अद्भुत क्षमता थी और उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया. ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज लखनऊ की पहचान केवल मुस्कुराने वाले शहर के रूप में ही नहीं, बल्कि रक्षा उत्पादन के बड़े केंद्र के रूप में भी बन रही है. उन्होंने कहा कि कौन सोच सकता था कि लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी. आज जब दुश्मन देश ब्रह्मोस का नाम सुनते हैं तो उनकी धुकधुकी बढ़ जाती है.

सेना को मिली नई ताकत: जबलपुर में रक्षा प्रोजेक्ट का शिलान्यास, राजनाथ सिंह और CM ने किया भूमि-पूजन

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?