Home Latest News & Updates मुख्य मंत्री ने किया कन्या और शस्त्र पूजन, कहा- जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही सरकार

मुख्य मंत्री ने किया कन्या और शस्त्र पूजन, कहा- जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही सरकार

by Nitin Thakur 20 October 2026, 1:27 PM IST
20 October 2026, 1:27 PM IST
मुख्य मंत्री ने किया कन्या और शस्त्र पूजन, कहा- जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही सरकार, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Kanya Pujan: मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर सीएम हाउस में विधि-विधान से कन्या और शस्त्र पूजन किया. इस दौरान उन्होंने शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा का संदेश दिया. उन्होंने ईश्वर से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, सुरक्षा की कामना की. पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं दशहरा के पावन पर्व की प्रदेश और देशवासियों को बधाई देता हूं.

देश कर रहा उत्तरोत्तर प्रगति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है. हमारी सरकार भी जनकल्याणकारी कामों के साथ लगातार अपना काम कर रही है. हर त्योहार का अपना एक संदेश भी है. हम सब जानते हैं कि लोकतंत्र में सबसे अच्छी बात जनता के अधिकार की है. लेकिन जनता के अधिकार, जनता तभी शक्तिशाली होती है, जब हमारा अपना बल उनको ये कवच प्रदान करे. ऐसे में सशस्त्र बलों ने, सेना ने देश का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए तमाम प्रकार के बलिदान देते हुए इस दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को एक अलग प्रकार की ताकत दी है.

जीवन में उतारें श्री राम का आदर्श

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हम सब आज के दिन भगवान राम के उस संघर्ष को भी स्मरण कर रहे हैं, जो 17 लाख साल पहले हुआ. आज ही के दिन भगवान राम ने रावण का वध करके रामराज्य की शुरुआत की थी. राम भगवान के जीवन के विविध पक्षों से हम अपने जीवन के अंदर उन सब चीजों को धारण करने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि गरीब से गरीब आदमी के कल्याण की कामना करें, हर एक के जीवन से कष्ट मिटे, सुख, संपत्ति, वैभव की वर्षा हो, मेरी अपनी ओर से प्रदेश वासियों को बहुत-बहुत बधाई.

सरकार मना रही उत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी त्योहारों को मिलजुल कर मनाने का शासकीय स्तर पर भी निर्णय किया है. उसी के परिपालन में हम अलग-अलग जगहों पर शस्त्र-पूजन कर रहे हैं. अन्य मंत्री भी जिलों में जाने वाले हैं. हमारे लिए ये बहुत अच्छा अवसर भी है. आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना भी हुई थी. मैं अपनी ओर से सभी स्वयंसेवकों को प्रदेशवासियों को, देशवासियों को बधाई देता हूं.

विजयादशमी पर CM योगी का आह्वान, नारी सम्मान से लेकर आतंकवाद के खात्मे तक समाज को दिलाया संकल्प

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?