Home विज्ञानप्रौद्योगिकी इसरो 2024 में भी लिखेगा नई इबारत, नए साल का आगाज

इसरो 2024 में भी लिखेगा नई इबारत, नए साल का आगाज

by Live Times 31 December 2023, 3:03 PM IST (Updated 28 July 2025, 5:41 PM IST)
31 December 2023, 3:03 PM IST (Updated 28 July 2025, 5:41 PM IST)
इसरो ने किया एक्सपोसैट का कामयाब प्रक्षेपण, आकाशीय पिंडों के रहस्यों का करेगा अध्ययन

31 दिसंबर 2023

ब्लैक होल का अध्ययन करने वाले उपग्रह के प्रक्षेपण से इसरो करेगा नए साल का आगाज

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो नए साल के पहले दिन यानी सोमवार को पहला एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह का प्रक्षेपण करने के लिए तैयार है। यह उपग्रह ब्लैक होल जैसी खगोलीय रचनाओं के रहस्यों से पर्दा उठाएगा।

पीएसएलवी-सी58 रॉकेट अपने 60वें अभियान पर प्रमुख पेलोड ‘एक्सपोसैट’ और 10 अन्य उपग्रह लेकर जाएगा, जिन्हें पृथ्वी की निचली कक्षाओं में स्थापित किया जाएगा।

अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से नए साल के पहले दिन सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर होने वाले प्रक्षेपण के लिए 25 घंटे की उलटी गिनती रविवार को शुरू हुई। इसरो सूत्रों के मुताबिक पीएसएलवी-सी58 के लिए रविवार सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर उलटी गिनती शुरू हुई।

एक्सपोसैट एक्स-रे स्रोत के रहस्यों का पता लगाने और ‘ब्लैक होल’ की रहस्यमयी दुनिया का अध्ययन करने में मदद करेगा।

इसरो के मुताबिक, यह खगोलीय स्रोतों से एक्स-रे उत्सर्जन का अंतरिक्ष आधारित ध्रुवीकरण माप में अध्ययन करने के लिए अंतरिक्ष एजेंसी का पहला समर्पित वैज्ञानिक उपग्रह है। एक्स-रे ध्रुवीकरण का अंतरिक्ष आधारित अध्ययन अंतरराष्ट्रीय रूप से महत्वपूर्ण हो रहा है और इस संदर्भ में एक्सपोसैक्ट मिशन एक अहम भूमिका निभाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के अलावा अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दिसंबर 2021 में सुपरनोवा विस्फोट के अवशेषों, ब्लैक होल से निकलने वाली कणों की धाराओं और अन्य खगोलीय घटनाओं का ऐसा ही अध्ययन किया था।

देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए Live Times News के साथ जुड़े रहें।

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?