Home Latest News & Updates PAK गेंदबाज के एक्शन पर उठे सवाल, आउट होने के बाद AUS बल्लेबाज के बयान से मचा बवाल; देखें वीडियो

PAK गेंदबाज के एक्शन पर उठे सवाल, आउट होने के बाद AUS बल्लेबाज के बयान से मचा बवाल; देखें वीडियो

by Sachin Kumar
0 comment
PAK vs AUS Usman Tariq Cameron Green

PAK vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने दूसरे टी-20 मैच में शानदार जीत दर्ज की. लेकिन ये मैच जीत से ज्यादा पाक गेंदबाज के एक्शन को लेकर काफी चर्चाओं में रहा.

PAK vs AUS : लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान ने 90 रनों से मैच जीत लिया. यह मैच पाकिस्तान की जीत की वजह से नहीं बल्कि एक कंट्रोवर्सी के वजह से काफी चर्चाओं में रहा. पाक गेंदबाज उस्मान तारिक के एक्शन पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन ग्रीन ने काफी नाराजगी जाहिर की. साथ ही आउट होने के बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था.

11वें ओवर खड़ा हुआ सवाल

ऑस्ट्रेलिया मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी थी और उसके बाद 11वें ओवर में पाक गेंदबाज को लेकर सवाल खड़े होने लगे. उस्मान तारिक ने रनअप के दौरान रुकते हुए लो-आर्म डिलीवरी फेंकी, जिस पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कैमरन ग्रीन थोड़ा सा चूक गए और पॉइंट पर कैच दे बैठे. ग्रीन उस समय 20 गेंदों में 35 रनों पर खेल रहे थे और उस दौरान 5 विकेट गिर चुके थे. साथ ही टॉप ऑर्डर भी पूरी तरह बिखर चुका था और मैच हारने की कगार पर पहुंच गया था.

काफी नाराज दिखे कैमरन ग्रीन

उस्मान की गेंद पर आउट होने के बाद कैमरन ग्रीन के रिएक्शन से पता चल रहा था कि वह काफी नाराज हैं. आउट होने के बाद जब वह मैदान से जा रहे थे उस वक्त गेंदबाज के एक्शन से काफी नाराज दिखे और उन्होंने इस ओर इशारा भी किया. इसके बाद यह कैमरे में कैद हो गया और तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पाकिस्तान सुपर लीग में भी मचा था बवाल

उस्मान तारिक ने इस मुकाबले में अपनी गेंदबाजी जारी रखी, क्योंकि अंपायर और किसी अन्य खिलाड़ी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई. साथ ही उस्मान को टी-20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम में जगह दी गई है. हालांकि, अब उनके एक्शन पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसके अलावा पिछले साल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान ही संदिग्ध गेंदबाजी के कारण उनको रिपोर्ट किया गया था.

यह भी पढ़ें- ‘T20 रोमांचक है, लेकिन खेल का आधार…’ विश्व कप से पहले टीम इंडिया को लेकर कपिल देव ने कही ये बातें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?