Kapil Dev : पांच मैचों टी-20 सीरीज में 0-4 से हारने के बाद भारतीय टीम इस समय वनडे सीरीज में भी संघर्ष कर रही है. तीन वनडे मैचों की सीरीज में अभी तक भारत और इंग्लैंड 1-1 से बराबर पर चल रहे हैं और सीरीज का अंतिम मैच लॉर्ड्स में रविवार को खेला जाएगा. अब देखना होगा कि इस मैच को कौन सी टीम जीतती और जीतने वाली ही टीम ही इस सीरीज पर कब्जा कर लेगी. इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के करियर को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और उन्होंने अभी तक इंग्लिश टीम के खिलाफ कोई प्रभावशाली पारी नहीं खेली है. इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने भी पहली बार टिपप्णी की है. उन्होंने कहा कि तय जगह किसी की भी नहीं है. जो अच्छा प्रदर्शन करेगा, वह ही आगे मैच खेलेगा.
खेलने का मौका देते रहना चाहिए : कपिल
कपिल देव ने कहा कि भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का स्तान कभी पक्का नहीं हो सकता है. हालांकि, जब तक ये दोनों अनुभवी खिलाड़ी अपना बेस्ट देते रहेंगे तब तक वह टीम में बने रहेंगे और इस दौरान उन्हें खेलने का मौका भी देते रहना चाहिए. बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली करियर के अंतिम दौर में है. हालांकि, अभी तक इंग्लैंड खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज में रोहित का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. इसी बीच उनके भविष्य को लेकर अब सवाल खड़े होने लग गए हैं. कपिल ने PTI से कहा कि क्रिकेट की दुनिया में किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन स्थायी नहीं होता है. इस खेल में जो लगातार प्रदर्शन करता है वह आगे भी खेलता रहता है. अब इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता है कि वह कौन-सा खिलाड़ी है.
‘सिराज को नहीं दिया जा रहा टीम में मौका…’ चीफ सेलेक्टर्स पर भड़के आकाश चोपड़ा; जानें क्या बोले?
खिलाड़ी के भविष्य का फैसला सेलेक्टर्स करते हैं
कपिल ने कहा कि मेरा मानना स्पष्ट मानना है कि प्रदर्शन पर नजर बनाए रखिए. जब तक वह अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो उसे खेलने का मौका देते रहना चाहिए. साथ ही वरिष्ठ खिलाड़ियों के भविष्य पर फैसला लेने का अधिकार सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट का है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जब सचिन तेंदुलकर ने संन्यास लिया था तब उनमें भी काफी क्रिकेट बाकी था. मैं ये नहीं कहूंगा कि किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाए. ये चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी है. मैं तो सिर्फ टीवी पर मैच देखकर अपनी राय दे सकता हूं.
जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
बता दें कि भारतीय टीम का शेड्यूल इस साल काफी व्यस्त रहने वाला है, जिसमें इंग्लैंड का दौरा खत्म होने के बाद भारतीय टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी. बीसीसीआई की तरफ स्क्वाड का पहले ही ऐलान किया जा चुका है और इसमें कुछ अहम खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है. वहीं, इन तीन मैचों में हेड कोच की जिम्मेदारी गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण को दी गई है.
कौन थे गैरी सोबर्स? आज भी कोई नहीं भूला एक ओवर में 6 छक्के और नाबाद 365 रनों की शानदार पारी
