Home Latest News & Updates ‘सिराज को नहीं दिया जा रहा टीम में मौका…’ चीफ सेलेक्टर्स पर भड़के आकाश चोपड़ा; जानें क्या बोले?

‘सिराज को नहीं दिया जा रहा टीम में मौका…’ चीफ सेलेक्टर्स पर भड़के आकाश चोपड़ा; जानें क्या बोले?

by Sachin Kumar 18 July 2026, 6:06 PM IST
18 July 2026, 6:06 PM IST
Aakash Chopra lashes chief selectors Mohammed Siraj

Mohammed Siraj : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वनडे टीम से गैरमौजूदगी सवालों के घेरे में आ गई है. एक समय जसप्रीत बुमराह के बाद वह तेज गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहे हैं. अगर किसी मैच में बुमराह विकेट नहीं ले पाते थे तो उसमें सिराज गर्दा उड़ा दिया करते थे. इसी बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और टीम मैनेजमेंट से सिराज की भूमिका को लेकर कई सवाल किए हैं.

टीम से बाहर करना समझ से परे

आकाश चोपड़ा का कहना है कि मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम से बाहर रखना समझ से बिल्कुल परे है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि सिराज को पहले टीम से इसलिए बाहर का रास्ता दिखाया गया था कि वह पुरानी गेंद से अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाते हैं. लेकिन उन्हें लगातार टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है और अभी तक उनकी स्थिति को लेकर भी कोई बयान सामने नहीं आया है. चोपड़ा का स्पष्ट मानना है कि सिराज हमेशा फिट रहते हैं और अगर टीम में उन्हें मौका दिया जाए तो वह अपना शत-प्रतिशत देंगे.

T20 में फीकी, वनडे में फौलादी! अक्षर पटेल के सहारे भारत ने ऐसे किया था इंग्लैंड को घर में चित

50 मैचों में चटकाएं हैं 76 विकेट

आपको बताते चलें कि मोहम्मद सिराज ने साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. तब से लेकर अभी तक उन्होंने 50 मैचों में 76 शिकार बनाए हैं. इस दौरान उनकी गेंदबाजी का औसत 25.32 का है. हालांकि, बीते कुछ समय से उन्हें सीमित ओवरों में बहुत कम मौके मिले हैं. अभी वह ज्यादातर टेस्ट मैचों में ही अपनी भूमिका निभा रहे हैं.

विश्व कप के लिए नहीं हो पाएंगे नजरअंदाज

आकाश चोपड़ा का कहना है कि भले ही मोहम्मद सिराज को मौजूदा समय में टीम से बाहर बैठाया गया हो. लेकिन वनडे विश्व कप 2027 की तमाम तैयारियों को ध्यान में रखते हुए सिराज को नजरअंदाज करना सेलेक्टर्स के लिए इतना आसान नहीं होगा.

उन्होंने आगे कहा कि तेज गेंदबाजी विभाग में कई सारे बदलाव देखे गए हैं. ऐसे में अब तेज गेंदबाज सिराज की वापसी अब तय मानी जा रही है. हालांकि, अभी तक चयनकर्ताओं ने मोहम्मद सिराज की वापसी को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. ऐसे में वनडे टीम में उनकी वापसी कब होगी. इस पर सबकी निगाहें बनी हुई हैं.

रोहित शर्मा के भविष्य पर सस्पेंस, आखिर क्यों लॉर्ड्स को माना जा रहा आखिरी मैच?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?