Delhi Politics : दिल्ली में एक बार सियासी पारा हाई हो गया. एक तरफ जहां सरकार बजट पेश कर रही है तो दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी AAP के विधायक सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
Delhi Politics : दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र जारी है. दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने प्रतिपक्ष नेता आतिशी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचला जा रहा है. आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने इसी विधानसभा में एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था. लेकिन वह दिल्ली के लोगों के लिए एक भी काम पूरा नहीं कर पाईं.
नकली बजट पेश किया
AAP विधायक आतिशी ने कहा कि BJP दिल्ली के लोगों को धोखा दे रही है. एक साल पहले इसी विधानसभा में 1 लाख करोड़ रुपये का एक नकली बजट पेश किया गया था, जिसके ज़रिए वे फायर ब्रिगेड के लिए एक सीढ़ी भी नहीं दे पाए. पालम आग की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जिन्हें बचाया जा सकता था अगर फायर ब्रिगेड के पास सीढ़ियां होतीं तो, उन्हें बचाया सकता था. उन्होंने आगे कहा कि इनका असली चेहरा सामने आ गया है. इसीलिए वे हमें विधानसभा में घुसने से रोकते हैं, क्योंकि अंदर जाकर हम उनका पर्दाफ़ाश करेंगे. लेकिन हम उनका पर्दाफ़ाश बाहर करेंगे और आशीष सूद को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए.
VIDEO | Leader of Opposition in Delhi Assembly Atishi (@AtishiAAP) leads AAP protest over Delhi Budget, says, "A year ago, the BJP government had presented a budget of one lakh crore in this very Assembly, but it could not deliver even a single work for the people of Delhi."
— Press Trust of India (@PTI_News) March 24, 2026
AAP… pic.twitter.com/ZJo9coicxm
सीढ़ी होती तो लोगों की जान बच जाती
इसके अलावा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पालम में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई. फायर ब्रिगेड देर से पहुंची और जब पहुंची, तो उसके पास सीढ़ी नहीं थी. यही वजह रही कि वे लोगों को नीचे नहीं उतार पाए. साथ ही उनके पास सेफ्टी नेट भी नहीं था, ताकि लोग कूदकर सुरक्षित बच सकें. उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने सुझाव दिया कि गद्दे बिछाए जा सकते हैं. बगल में ही गद्दों की एक दुकान भी थी लेकिन उन्होंने ऐसा भी नहीं किया. इस सरकार ने असल में 9 लोगों की जान ले ली है. कल सरकार की तरफ से आई जांच रिपोर्ट में कहा गया कि कोई समस्या नहीं थी और उनकी मौत का दोष पीड़ितों पर ही मढ़ दिया गया, यह कहते हुए कि उनकी दुकान के अंदर कुछ सामान रखा था. वह कैसा सामान था? सौरभ ने बताया क्या वह RDX था? क्या वह पेट्रोल या डीज़ल था? वह तो बस एक दुकान थी. कोई सोच भी नहीं सकता था कि यह सरकार इतनी नीचे गिर सकती है. एक लाख करोड़ रुपये का बजट किसी काम का नहीं है, अगर उनके पास एक भी सीढ़ी न हो.
पीड़ित परिवारों के साथ अमानवीय व्यवहार
आतिशी ने रेखा सरकार पर आरोप लगाया कि पीड़ित परिवारों के साथ संवेदनशीलता तक नहीं दिखाई दीं. उन्होंने यह भी कहा क शोक में डूबे परिजनों को न्याय देने की बजाय बीजेपी उन्हें उल्टा दोषी ठहराने की कोशिश में लगी हुई है. साथ ही पीड़ित परिवारों की शोक सभाओं में बदसलूकी और दबाव जैसी घटनाएं भी सामने आईं हैं. यह पूरी तरह तरह से लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.
घटना को लेकर बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा था कि सरकार आग लगने के कारणों और दमकल विभाग की लापरवाही की जांच कर रही है. दूसरी तरफ मंत्री आशीष सूद ने AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार 2018-19 के पुराने हादसों की तरह इस बार भी पूरी जिम्मेदारी एमसीडी पर डालने की कोशिश कर रही है. वह सिर्फ भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं. इसके अलावा बीजेपी विधायक कुलदीप सोलंकी ने आरोप लगाया कि AAP के कार्यकर्ता ने उन्हें धक्का दिया और थप्पड़ भी मारा, यह तब हुआ जब वह पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर शोक जता रहे थे.
दिल्ली सरकार ने पेश किया बजट
दिल्ली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया है. इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के बज़ट को इस बार हमने ग्रीन बजट के रूप में प्रस्तुत किया है. हर नीति में पर्यावरण, हर योजना में प्रकृति और हर निर्णय में भविष्य की पीढ़ियों की चिंता समाहित है. हमने पूरे बजट का 21 फीसदी हिस्सा ग्रीन बजट के लिए आवंटित किया है. इसके अलावा उन्होंने बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की कमी और फ्रीबी जैसी संस्कृतियां, जो सरकारों की प्राथमिकता रहीं, इनके कारण वर्ष 2021-22, 2023-24 और 2024-25 में विकास दर प्रभावित रही. इस दौरान दिल्ली के कई उद्यमी, स्टार्टअप से जुड़े लोग और हाई-स्किल मैनपावर दिल्ली से बाहर चले गए. इसी वजह से 2014 से 2018 के बीच राजस्व में गिरावट भी दर्ज की गई.
यह भी पढ़ें- पर्यावरण और विकास: 1.03 लाख करोड़ का बजट, रेखा ने ‘मुफ्त की संस्कृति’ को बताया विकास में बाधा
News Source: PTI
