Home Latest News & Updates कांग्रेस से नाराज हुई DMK की सांसद कनिमोझी, लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर व्यवस्था बदलने की मांग की

कांग्रेस से नाराज हुई DMK की सांसद कनिमोझी, लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर व्यवस्था बदलने की मांग की

by Sachin Kumar
0 comment
DMK MP Kanimozhi get upset with Congress

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु में चुनाव के रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस और डीएमके के बीच संकट गहराया गया है. पार्टी की सांसद ने अब लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कांग्रेस से अलग जगह पर बैठने की मांग की है.

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सालों से DMK और कांग्रेस के बीच चले आ रहे गठबंधन में दरार आ गई है. मामला यह है कि नतीजे सामने आने के बाद इस बार विधानसभा के चुनाव में विजय थलापति की पार्टी TVK सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनकर उभरी है और कांग्रेस ने इस बार उसको समर्थन दे दिया है. अब यह बात DMK को रास नहीं आई और उसने कांग्रेस को गद्दार तक कह दिया. साथ ही उसने कहा कि पार्टी ने हमारी पीठ पर खंजर घोंपने का काम किया है. इसी बीच DMK नेता और लोकसभा सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है.

कांग्रेस के साथ बैठना उचित नहीं

कनिमोझी करुणानिधि ने इस पत्र में उन्होंने सदन के भीतर सांसदों के बैठने की व्यवस्था में बदलाव करने का अनुरोध किया है. लेटर में DMK की सांसद ने कहा कि बदले हुए राजनीतिक हालात और गठबंधन खत्म होने के बाद डीएमके सांसदों का कांग्रेस के साथ बैठना उचित नहीं होगा. लोकसभा में 22 सांसदों वाली पार्टी डीएमके INDIA ब्लॉक की चौथी सबसे बड़ी पार्टी है. इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को ममता बनर्जी और एमके स्टालिन से मुलाकात की. उन्होंने कहा था कि हम वो नहीं हैं जो मुश्किल वक्त में अपने लोगों का साथ छोड़ दें.

हमारी वजह से पांच सीटें आईं : DMK

मामला यह है कि टीएमसी पश्चिम बंगाल और डीएमके तमिलनाडु में चुनाव हार गई है. INDIA ब्लॉक की सबसे बड़ी पार्टी ने पश्चिम बंगाल में TMC से अलग चुनाव लड़ा था और तमिलनाडु में डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ा. वहीं, तमिलनाडु में रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस ने TVK को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है और डीएमके के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया. वहीं, DMK के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जो पांच सीटें मिली हैं वह सिर्फ DMK की वजह से मिली है. उन्होंने दावा किया कि अगर गठबंधन नहीं होता तो कांग्रेस की स्थिति राज्य में बीजेपी से बहुत बुरी होती.

किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

कांग्रेस ने अपने जीते हुए 5 विधायकों का समर्थन TVK को दिया है. वहीं, TVK को इस चुनाव में 108 सीटों पर जीत मिली है और पार्टी के अध्यक्ष विजय थलापति ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था. ऐसे में उन्हें एक सीट छोड़ने पड़ेगी और कुलमिलाकर टीवीके के खाते में 107 सीटें हैं. वहीं, डीएमके को 59 और AIADMK ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की. इसके अलावा PMK के 2, AIML- 2, CPI- 2, CPM- 2, VCK- 2, BJP, AMMKMNKZ और डीएमडीके को एक-एक सीट पर जीत मिली है. टीवीके बहुमत आंकड़े से काफी दूर है. हालांकि, उसने छोटी-छोटी पार्टियों के साथ मिलकर 118 सीटों का बहुमत बना लिया है.

यह भी पढ़ें- मुखर्जी की माटी में भगवा का उदय, वाम सरकार की विदाई और विकसित भारत की गति, 2026 के चुनावों ने क्या बदला

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?