Home Top News ‘दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी, कतई स्वीकार नहीं…’ सूर्या हत्याकांड पर पहली बार बोले CM योगी

‘दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी, कतई स्वीकार नहीं…’ सूर्या हत्याकांड पर पहली बार बोले CM योगी

by Sachin Kumar 1 June 2026, 5:04 PM IST (Updated 1 June 2026, 5:51 PM IST)
1 June 2026, 5:04 PM IST (Updated 1 June 2026, 5:51 PM IST)
CM Yogi Speaks First Time Surya Murder Case

Surya Murder Case : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम में सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड वाले मामले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सच्ची दोस्ती में छुरेबाजी जैसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही नालायक औलादों को सबक सिखाना होगा. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शस्त्र उठाना होगा, अगर आपके सामने कोई दुश्मन खड़ा हो. इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई परिवार अपनी नायालक औलाद को समझा नहीं पा रहा है तो इसका मतलब है कि वह गलती कर रहा है.

हर किसी को करना चाहिए कानून का पालन

मुख्यमंत्री योगी कहा कि सरकार संवेदना और कानून का पालन करने वाले नागरिकों के साथ खड़े हैं. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ सभी नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है.

अहिंसा और मानवता समाज का आभूषण

सीएम योगी ने यह कहा कि अहिंसा और मानवता समाज का आभूषण है, लेकिन जब समाज और व्यवस्था के बीच में तनाव पैदा करने वाली ताकतें खड़ी हो जाती हैं तो ऐसे कदम उठाने जरूरी हो जाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के हर एक शख्स को कानून का पालन करना चाहिए और कोई व्यक्ति उसके परे नहीं है. मुख्यमंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब खोड़ा में सूर्या नाम के लड़के की हत्या के बाद असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया.

सूर्या हत्याकांड में UP पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में मारा गया मुख्य आरोपी असद

दूसरी तरफ उन्होंने मौलाना और मौलवियों द्वारा गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए ज्ञापन सौंप रहे हैं. इस पर सीएम योगी ने कहा कि गाय तो हमारी माता है. पशु उन लोगों के लिए हो सकती है, इसलिए वह इस तरह की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मौलना और मौलवी अपने शोहदों को समझाएं और अगर वह समय पर नहीं समझे तो इसका अंजाम बिल्कुल भी अच्छा नहीं होगा.

क्या है पूरा मामला?

गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद (28 मई) के मौके पर पांच मुस्लिम लड़कों ने मिलकर 11वीं क्लास के एक छात्र सूर्या की कथित तौर पर हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस को छानबीन शुरू कर दी और पता चला कि यह घटना पुरानी दुश्मनी की वजह से हुई थी. आरोप है कि पुराने परिचितों ने फोन कर एक स्थान पर बुलाया था. जैसे ही वह पहुंचा, उसे कई लोगों ने घेर लिया और हाथापाई शुरू कर दी. इसके बाद हमलवारों ने हथियार निकाला और हमला कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल सूर्या को अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने 31 मई को इंदिरापुरम में हत्या के मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. पुलिस ने बताया कि जब पुलिस असद को गिरफ्तार करने गई तो उसने उन पर गोली चला दी. इसके बाद हुई गोलीबारी में असद मारा गया और उसका एक साथी भाग निकला.

गाजियाबाद में 200 मीटर तक दौड़ाकर छात्र को चाकुओं से गोदा, मौत से इलाके में तनाव, पुलिस एक्शन में, 3 गिरफ्तार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?